झारखंड विधानसभा चुनाव-2019jharkhand-bjp-झारखंड भाजपा में बढ़ेगा अर्जुन मुंडा का कद, सीएम के तौर पर...
spot_img

jharkhand-bjp-झारखंड भाजपा में बढ़ेगा अर्जुन मुंडा का कद, सीएम के तौर पर हो सकते है प्रोजेक्ट, तीन चरणों के रिजल्ट के सर्वे के बाद भाजपा आलाकमान अर्जुन मुंडा को दे रहा तवज्जो

राशिफल

जमशेदपुर : झारखंड भाजपा में अभी बड़े बदलाव के संकेत मिलने लगे है. बताया जाता है कि झारखंड में हुए तीन चरणों के चुनाव में भाजपा को आंतरिक तौर पर रिपोर्ट ”ठीक” नहीं मिली है. इसके अलावा मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट किये गये रघुवर दास के खिलाफ पार्टी के ही एक तबके की नाराजगी को दूर करने और आदिवासियों में भाजपा के प्रति अपनी पकड़ को मजबूत बनाने के लिए पार्टी ने अर्जुन मुंडा को आगे किया है. अब अर्जुन मुंडा को पार्टी की ओर से यह कहा गया है कि वे खुद संथाल परगना में मोरचा संभाले. यहीं वजह है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ संथाल परगना में अर्जुन मुंडा को कैंप कर पार्टी को जीताने के लिए अहम भूमिका निभाने को कहा गया है. इसको लेकर पार्टी की ओर से बचे हुए चार और पांचवें चरण के मतदान में रघुवर दास से अलग हटकर व्यवस्था खड़ी करने की कोशिश की जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा सीटें लायी जा सके.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading