झारखंड विधानसभा चुनाव-2019jharkhand-bjp-internal-action-taken-सरयू रॉय, अमरप्रीत सिंह काले समेत जमशेदपुर के 11 और पूरे झारखंड...
spot_img

jharkhand-bjp-internal-action-taken-सरयू रॉय, अमरप्रीत सिंह काले समेत जमशेदपुर के 11 और पूरे झारखंड के कई भाजपा नेता पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित, भाजपा में चुनाव के दौरान ही बड़ी कार्रवाई, बढ़ सकता है कार्रवाई का दायरा

राशिफल

जमशेदपुर : झारखंड के विधानसभा चुनाव 2019 के तहत जमशेदपुर में दूसरे चरण में सात दिसंबर को मतदान संपन्न हुई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा किये जाने से लेकर नामांकन और मतदान के दिनों तक भारतीय जनता पार्टी के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पायें गए। ऐसे लगभग एक दर्जन नेताओं पर प्रथम सूची में प्रदेश भाजपा ने जमशेदपुर महानगर संगठन द्वारा प्राप्त अनुशंषा के आलोक में अनुशासनात्मक कार्यवाई कर दी है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ के निर्देश पर महामंत्री दीपक प्रकाश ने उक्त कार्यवाई पूर्ण किया। उक्त नेताओं पर आरोप था कि इन्होंने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध तथा पार्टी निर्णयों के ख़िलाफ़ आचरण किया। वहीं कई स्तर पर भाजपा के सांगठनिक संविधान के विपरीत कृत्य कर अनुशासन तोड़ा गया। प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश के हस्ताक्षर से जारी पत्र के अनुसान जमशेदपुर के मुकुल मिश्रा, सतीश सिंह, रतन महतो, हरेराम सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, रजनीकांत सिन्हा, असीम पाठक, रामनारायण शर्मा, धनुर्धर त्रिपाठी, सुबोध श्रीवास्तव, रामकृष्ण दूबे सरीख़े नेताओं को छह साल के लिए भारतीय जनता पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया है। उक्त पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष, माननीय मुख्यमंत्री, प्रदेश संगठन महामंत्री समेत महानगर भाजपा जिलाध्यक्ष को प्रेषित की गयी है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उक्त कार्यवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि विभिन्न मंडलों से प्राप्त शिकायतों की अनुशंसा से आलोक में प्रदेश भाजपा के संज्ञान में चुनाव के दरम्यान ही कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की शिकायतें प्रेषित कर दी गयी थी। मतदान संपन्न होते ही प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रथम सूचि में लगभग एक दर्जन लोगों पर निष्काशन की कार्यवाई हुई है, वहीं यह दायरा और अधिक बढ़ने की संभावना है। शीघ्र ही कई अन्य लोगों पर भी अनुशासनात्मक कार्यवाई पूर्ण की जाएगी। इसी तरह भाजपा झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के निर्देशानुसार पार्टी ने अनुशाश्नात्मक कार्रवाई करते हुए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सरयू राय, बड़कुवार गागराई, महेश सिंह , दुष्यंत पटेल, अमित यादव को निष्कासित कर दिया है. इसी तरह हजारीबाग एवम रामगढ़ से सर्वेश सिंह ,संजय सिन्हा, मिथिलेश पाठक ,त्रिभुवनप्रसाद को 6 वर्षों केलिये पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी श्री दीपक प्रकाश ने दी।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading