Home झारखंड विधानसभा चुनाव-2019

कोल्हान के जनआर्शीवाद यात्रा में जुटी भीड़, मुख्यमंत्री ने जनता के बीच रहकर 65 प्लस का छेड़ा अभियान-VIDEO में देखिये भीड़

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के चौथे चरण में कोल्हान प्रवास पर हैं. इस कड़ी में लगातार मुख्यमंत्री जमशेदपुर, सरायकेला और चाईबासा की जनता से रूबरू हो रहे हैं और उन्हें सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं. साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील भी कर रहे हैं. वैसे 65 प्लस का टारगेट मुख्यमंत्री अपनी सरकार द्वारा किए गए उपलब्धियों के आधार पर पूरा करना चाह रहे हैं. और इसी के तहत मुख्यमंत्री लगातार झारखंड के सभी प्रमंडल का दौरा कर रहे हैं. जहां घूम घूम कर वे जनता के साथ सीधा संवाद कर सरकार की उपलब्धियों को रख रहे हैं.

साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से क्षेत्र की जनता को अवगत भी करा रहे हैं. वैसे जोहार जन आशीर्वाद यात्रा में लोगों का भीड़ अगर मत में कनवर्ट हो गया तो निश्चित तौर पर 65 प्लस का लक्ष्य पाया जा सकता है. हालांकि कोल्हान में खासकर पश्चिमी सिंहभूम में भारतीय जनता पार्टी का एक भी विधायक नहीं है. ऐसे में जन आशीर्वाद यात्रा कितना सफल होता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा. वहीं मुख्यमंत्री जोहार जन आशीर्वाद यात्रा के चौथे चरण में शनिवार को चाईबासा के तांतनगर, मंझारी होते हुए मंझगांव के कुमारडुंगी पहुंचे. जहां मुख्यमंत्री ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई. साथ ही मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि 2022 तक चाईबासा के लोगों को लाल पानी से मुक्ति मिल जाएगी. उन्होंने बताया कि सरकार इस दिशा में काफी गंभीर है और काफी तेज गति से इस दिशा में काम भी कर रही है. वहीं मुख्यमंत्री ने अपने चिर परिचित अंदाज में झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो शिबू सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधना नहीं भूले. जहां मुख्यमंत्री ने झारखंड के पिछले सभी संथाल मुख्यमंत्रियों को आदिवासियों का शोषक बताया और दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में एक भी आदिवासियों का जमीन अगर गलत तरीके से लिया गया है तो झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता साबित करें. वहीं उन्होंने गुरुजी और हेमंत सोरेन पर आदिवासियों की जमीन हड़पने का आरोप फिर से दोहराया.

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version