झारखंड विधानसभा चुनाव-2019jharkhand election 2019-झारखंड चुनाव के पहले भाजपा का धमाल-बहरागोड़ा विधायक कुणाल षाड़ंगी,...
spot_img

jharkhand election 2019-झारखंड चुनाव के पहले भाजपा का धमाल-बहरागोड़ा विधायक कुणाल षाड़ंगी, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत, जमशेदपुर के पूर्व एसपी डॉ अरुण उरांव, पूर्व डीजीपी डीके पांडेय समेत कई विधायक, नेताओं और अफसरों ने थामा भाजपा का दामन

राशिफल

रांची : झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा ने बड़ा धमाका कर दिया है. अपने विपक्ष में खड़े झामुमो और कांग्रेस के विधायकों से लेकर कई सारे विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद से लेकर नेताओं और अफसरों को भाजपा में शामिल कर लिया है. भाजपा में शामिल होने वालों में बहरागोड़ा के झामुमो विधायक कुणाल षाड़ंगी, कांग्रेस के बरही से विधायक मनोज यादव, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और लोहरदगा से विधायक सुखदेव भगत, कांग्रेस के विधायक बादल पत्रलेख, झामुमो के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, पूर्व मंत्री और निर्दलीय भानु प्रताप शाही, झारखंड के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय, जमशेदपुर के पूर्व एसपी और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी रहे डॉ अरुण उरांव, राजमहल से कांग्रेस के नेता बजरंगी प्रसाद यादव, सेवानिवृत आइएएस सुचित्रा सिन्हा, राजमहल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बजरंगी प्रसाद यादव समेत अन्य शामिल है. इन सारे लोगों की ज्वाइनिंग भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया, जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, प्रदेश भाजपा के प्रभारी नंदकिशोर यादव समेत अन्य नेता मौजूद थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading