झारखंड विधानसभा चुनाव-2019jharkhand-election-2019-झारखंड में आचार संहिता का 107 मुकदमा दर्ज, जमशेदपुर में सबसे ज्यादा...
spot_img

jharkhand-election-2019-झारखंड में आचार संहिता का 107 मुकदमा दर्ज, जमशेदपुर में सबसे ज्यादा 17 एफआइआर, 1820 शिकायतें, 163 मामले सही पाये गये, जानिये किस जिले में कितनी शिकायतें, पूर्वी सिंहभूम में 88.18% दिव्यांग मतदाताओं ने किया मतदान

राशिफल

जमशेदपुर : एक नवंबर को विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में आचार संहिता प्रभावी है. इस सिलसिले में आचार संहिता उल्लंघन को लेकर दर्ज होने वाली प्राथमिकी की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. इस बाबत 107 प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी.

सबसे ज्यादा पूर्वी सिंहभूम में 17 प्राथमिकी
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सबसे ज्यादा 17 प्राथमिकी पूर्वी सिंहभूम में दर्ज की गई है. पलामू में 16, धनबाद में 7, गढ़वा में 11, गिरिडीह में 13, रांची में 3, बोकारो में 8, सरायकेला-खरसावां में 1, जामताड़ा में 4, सिमडेगा में 1 औऱ लोहरदगा में 2, पाकुड़ में 1, गुमला में 1, कोडरमा में 4, साहेबगंज में 2, गोड्डा में 6, रामगढ़ में 9 औऱ चतरा में 1 प्राथमिकी दर्ज की गई है.

सी-विजिल पर रांची से सबसे ज्यादा 457 शिकायतें मिलीं

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सी-विजिल पर आचार संहिता उल्लघंन को लेकर 1820 शिकायतें मिल चुकी हैं. इसमें बोकारो में 102, चतरा में 48, देवघर में 32, धनबाद में 194, दुमका में 88, पूर्वी सिंहभूम में 171, गढ़वा में 91, गिरिडीह में 62, गोड्डा में 39, गुमला में 42, हजारीबाग में 57, जामताड़ा में 18, खूंटी में 49, कोडरमा में 120, लातेहार में 26, लोहरदगा में 22, पाकुड़ में 47, पलामू में 52, रामगढ़ में 24 , रांची में 457, साहेबगंज में 15, सरायकेला-खरसांवा में 20, सिमडेगा में 17 औऱ पश्चिमी सिंहभूम में 27 शिकायतें मिली हैं. इनमें से 163 शिकायतें सही पाई गई है. उन्होंने यह भी बताया कि 9 मामलों को छोड़कर बाकी सभी का निष्पादन कर दिया गया है. इससे पहले 6 दिसंबर तक आचार संहिता के उल्लंघन की 1679 शिकायतें सी-विजिल पर दर्ज कराई गई थी.

पूर्वी सिंहभूम में 88.18% दिव्यांग मतदाताओं ने किया मतदान

विधानसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण में झारखंड के 07 जिलों के 20 विधानसभा सीटों पर मतदान के अनुसार कुल 64.84% मतदाताओं ने मतदान दिया। वहीं सबसे अधिक मतदान प्रतिशत पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में 75.36% रहा। पूर्वी सिंहभूम जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में दिव्यांग मतदाताओं के मतदान प्रतिशत की बात करें तो जिले में कुल 88.18% मतदान हुआ। विधानसभावार दिव्यांग मतदान प्रतिशत की दृष्टिकोण से 47जुगसलाई विधानसभा में सबसे अधिक 95.48% और 49 जमशेदपुर पश्चिम में सबसे कम62.31% मतदान हुआ। जिले में कुल दिव्यांग मतदातओं की संख्या 15162 है जिसमें कुल पुरुष 7490 और 5880 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार 15162 दिव्यांग मतदातओं में से 13370 दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पिछली बार की तरह ही इस बार भी दिव्यांग मतदाताओं ने मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और एक स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में अपनी महती भूमिका निभाई।

विधानसभावार दिव्यांग मतदाताओं के मतदान प्रतिशत निम्नवत है-

44-बहरागोड़ा -89.32%
45-घाटशिला -90.30%
46-पोटका -89.75%
47-जुगसलाई -95.48%
48-जमशेदपुर(पू) -77.06%
49-जमशेदपुर(प) -62.31%

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading