झारखंड विधानसभा चुनाव-2019jharkhand election 2019-ichagadh-ईंचागढ़ में नामांकन के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने...
spot_img

jharkhand election 2019-ichagadh-ईंचागढ़ में नामांकन के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की जनसभा, पांच साल में हुए है विकास, दीजिये भाजपा को वोट

राशिफल

सरायकेला : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सरायकेला पहुंचे. जहां ईचागढ़ से भाजपा प्रत्यशी साधु चरण महतो द्वारा नामांकन के बाद आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित किया. वहीं अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा प्रत्याशी साधु चरण महतो के पक्ष में मतदान करने की अपील की. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि बीते 5 सालों के दौरान किए गए कार्यों के आधार पर साधु चरण महतो को पुरस्कार मिलना चाहिए. उन्होंने भारत सरकार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि भारत सरकार ने उन्हें आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और विस्थापितों के लिए काम करने का मौका दिया है, और भारत सरकार इस दिशा में बेहद गंभीर है. वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मौजूद जनसमूह को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनके केंद्रीय मंत्रिमंडल में रहते विस्थापितों का बाल भी बांका होने नहीं दिया जाएगा. आपको बता दें कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में विस्थापन एक बड़ा मुद्दा रहा है, और विस्थापित ही यहां की राजनीति की दशा और दिशा तय करते हैं. उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए एक बार और साधु चरण महतो को विधानसभा भेजने की अपील मौजूद जनसमूह से की. इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनुराग जायसवाल, आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading