झारखंड विधानसभा चुनाव-2019jharkhand-election-2019-jamshedpur-जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम में सुबह 7 बजे से शाम 5...
spot_img

jharkhand-election-2019-jamshedpur-जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कर सकेंगे मतदान, पोटका, बहरागोड़ा, घाटशिला और जुगसलाई में सुबह 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक ही कर सकेंगे लोग मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जानिये आपके क्षेत्र में कौन-कौन है प्रत्याशी, क्या है वोट डालने का इंतजाम

राशिफल

जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों में 7 दिसंबर को मतदान तिथि निर्धारित है. जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम के सारे मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से मतदान होगा जो शाम पांच बजे तक चलेगा जबकि जुगसलाई, पोटका, बहरागोड़ा और घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक लोग मतदान करेंगे. इसी क्रम में बहरागोड़ा और घाटशिला और जुगसलाई के कई मतदान क्षेत्रों में पोलिंग पार्टियों को 5 दिसंबर को ही रवाना कर दिया गया है जबकि जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिम के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया. डीसी रविशंकर शुक्ला और वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने संयुक्त रुप से बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं. जिले में 5 दिन पहले ही पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबल पहुंच चुके हैं. लगातार सुरक्षाबलों द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है. 1200 लाइसेंसी हथियार जमा कराये गए हैं, 2300 लोगों पर 107 की कार्रवाई की गई है। साथ ही 500 लोगों से बॉन्ड भराया गया है. 53 लाख 79 हजार रूपए एसएसटी द्वारा सीज किया गया है. पूर्वी सिंहभूम से सटे दूसरे राज्यों के जिले पुरूलिया, मयूरभंज तथा झाड़ग्राम के पुलिस प्रशासन से सहयोग प्राप्त हो रहा है. सभी चेकनाका पर सघन चेकिंग अभियान चलाये जा रहा हैं. 11 क्यूआरटी टीम की तैनाती की गई है जो सभी जरूरी राइट कंट्रोल हथियार यथा शील्ड, आंसू गैस आदि से लैस होंगे. असामाजिक तथा शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी एवं इन्हें डिटेन कर जुगसलाई थाना एवं टेल्को स्टेडियम में रखा जाएगा. ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी. एंटी लैंड माइन व्हीकल का उपयोग किया जाएगा.

जमशेदपुर के सभी छह विधानसभा में विधानसभावार निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की सूची निम्नवत है-
44 बहरागोड़ा- 14
45 घाटशिला-16
46 पोटका- 10
47 जुगसलाई- 10
48 जमशेदपुर पूर्वी- 20
49 जमशेदपुर पश्चिमी- 20
44 बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के शेष अभ्यर्थियों का नाम निम्नवत है :

  1. कुणाल षाड़ंगी, भाजपा
  2. कुलविन्दर सिंह, ऑल इंडिया तृणमूल कॉन्ग्रेस
  3. स्वपन कुमार महतो, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया(मार्कसिस्ट)
  4. सनत कुमार महतो, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया
  5. समीर कुमार मोहंती, झामुमो
  6. हरमोहन महतो, झाविमो(प्र)
  7. आशारानी पाल, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया(कम्यूनिस्ट)
  8. कृष्णा चंद्र जाना, आमरा बंगाली पार्टी
  9. बिराम सिंह तोपनो, अम्बेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया
  10. अजय कुमार मिश्रा, निर्दलीय
  11. कृतिवास मंडल, निर्दलीय
  12. दुर्गापद घोष, निर्दलीय
  13. बाढ़ा मुर्मू, निर्दलीय
  14. विश्वजीत सरकार, निर्दलीय
    45-घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के शेष अभ्यर्थियों का नाम निम्नवत है
  15. कानाई मुर्मू, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया
  16. प्रदीप कुमार बलमुचू, आजसू
  17. रामदास सोरेन, झामुमो
  18. लखन चंद्र मार्डी, भाजपा
  19. सुनिता कुमारी उर्फ डॉ.सुनिता देवदूत सोरेन, झाविमो(प्र)
  20. अमित कुमार सिंह, जनता दल यूनाइटेड
  21. आनंद हेम्ब्रम, भारतीय आजाद सेना
  22. बिजन सरदार, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया(कम्यूनिस्ट)
  23. सूर्य सिंह बेसरा, झारखंड पीपुल्स पार्टी
  24. जयपाल सोरेन, निर्दलीय
  25. जुगल सिंह, निर्दलीय
  26. जुझार सोरेन, निर्दलीय
  27. बहादुर सोरेन, निर्दलीय
  28. लखीपदो सिंह, निर्दलीय
  29. सुनील कुमार मुर्मू, निर्दलीय
  30. विश्वनाथ सिंह, निर्दलीय
    46-पोटका विधानसभा क्षेत्र के शेष अभ्यर्थियों का नाम निम्नवत है
  31. नरेश मुर्मू, झाविमो(प्र)
  32. बुलूरानी सिंह, आजसू
  33. मेनका सरदार, भाजपा
  34. संजीब सरदार, झामुमो
  35. ईश्वर सोरेन, जदयू
  36. जीतराय हांसदा, झारखंड पीपुल्स पार्टी
  37. दिकू बेसरा, सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया(कम्यूनिस्ट)
  38. वीर सिंह देवगम, राईट टू रिकॉल पार्टी
  39. सिर्मा देवगम, निर्दलीय
  40. सुनिता मुर्मू, निर्दलीय
    47-जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के शेष अभ्यर्थियों का नाम निम्नवत है
  41. मुचिराम बाउरी, भाजपा
  42. चैतु राम, बसपा
  43. मंगल कालिन्दी, झामुमो
  44. रामचन्द्र सहिस, आजसू
  45. रामचन्द्र पासवान, झाविमो(प्र)
  46. मोहन लाल रजक, आमरा बांगाली
  47. विजय मुखी, अम्बेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया
  48. बाबलु रूहिदास, शिवसेना
  49. मलय कुमार बेहेरा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रटिक)
  50. विशाल कुमार दास, निर्दलीय
    48-जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के शेष अभ्यर्थियों का नाम निम्नवत है
  51. अभय सिंह, झाविमो(प्र)
  52. गौरव वल्लभ, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  53. रघुवर दास, भाजपा
  54. शंकर प्र. विश्वकर्मा, बसपा
  55. आनंद कुमार पत्रलेख, युवा क्रांतिकारी पार्टी
  56. इन्द्र हेम्ब्रम, राष्ट्रीय देशज पार्टी
  57. इंद्रजीत कुमार चंदेल, राईट टू रिकॉल पार्टी
  58. देबजानी विश्वास, आमरा बंगाली पार्टी
  59. तारकेश्वर तिवारी, शिवसेना
  60. धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी
  61. सोमरा तिर्की, अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया
  62. ईश्वरी राणा, निर्दलीय
  63. कुंज विभार, निर्दलीय
  64. गोपाल लोहार, निर्दलीय
  65. ज्ञानसागर प्रसाद, निर्दलीय
  66. धर्मेन्द्र कुमार सिंह, निर्दलीय
  67. बंटी कुमार सिंह, निर्दलीय
  68. राजेश कुमार सिन्हा, निर्दलीय
  69. विजय कुमार सिंह, निर्दलीय
  70. सरयू राय, निर्दलीय
    49-जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के शेष अभ्यर्थियों का नाम निम्नवत है
  71. देवेन्द्रनाथ सिंह, भाजपा
  72. पंकज कुमार, झाविमो(प्र)
  73. बन्ना गुप्ता, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  74. बृजेश सिंह, आजसू
  75. हेमा घोष, ऑल इंडिया तृणमूल कॉन्ग्रेस
  76. कमरूद्दीन राजी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग
  77. महेश कुमार, राईट टू रिकॉल पार्टी
  78. रियाज शरीफ, एआईएमआईएम
  79. शंभू नाथ चौधरी, आप
  80. शैलेश शर्मा, एहरा नेशनल पार्टी
  81. सुनिल मुखी, अंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया
  82. आकाश कुमार तांती, निर्दलीय
  83. उमेश कुमार, निर्दलीय
  84. तरूण कुमार, निर्दलीय
  85. दीपांकर भट्टाचार्य, निर्दलीय
  86. नरेश कुमार टांडिया, निर्दलीय
  87. बब्लू प्रसाद दांगी, निर्दलीय
  88. मुबीन खान, निर्दलीय
  89. राकेश कुमार, निर्दलीय
  90. संजय कर्मकार, निर्दलीय

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading