झारखंड विधानसभा चुनाव-2019jharkhand election 2019-जमशेदपुर पश्चिम से सरयू रॉय को नही मिलेगा टिकट, देवेंद्र...
spot_img

jharkhand election 2019-जमशेदपुर पश्चिम से सरयू रॉय को नही मिलेगा टिकट, देवेंद्र सिंह के नाम की घोषणा कभी भी संभव, सरयू जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय लड़ सकते है, जमशेदपुर पहुंचे सरयू

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने शुक्रवार को भी घोषणा नही की है. वैसे यह तय है कि भाजपा जमशेदपुर पश्चिम से सरयू रॉय को टिकट भाजपा नही देने जा रही है. यह उम्मीद है कि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह को जमशेदपुर पश्चिम से टिकट की घोषणा हो सकती है. 18 सितंबर को जमशेदपुर पश्चिम का नामांकन करने का अंतिम दिन है. ऐसे में हर हाल में एक दिन में नाम की घोषणा कर ही दी जाएगी. वैसे जानकार लोग कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के नाम को भी अब तक सिरे से नकार नहीं रहे है. दूसरी ओर जमशेदपुर पश्चिम से टिकट नही मिलने से नाराज मंत्री सरयू रॉय जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ सकते है. मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ सरयू रॉय चुनाव लड़ने का मूड बना चुके है. श्री रॉय गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading