झारखंड विधानसभा चुनाव-2019jharkhand election 2019-कोल्हान में नामांकन, मंझगांव से सालखन मुर्मू ने किया नामांकन,...
spot_img

jharkhand election 2019-कोल्हान में नामांकन, मंझगांव से सालखन मुर्मू ने किया नामांकन, जमशेदपुर पूर्वी से एक ने किया नामांकन, कुणाल, सहिस, प्रदीप बलमुचू समेत कई ने खरीदा परचा, देखिये पूरी सूची

राशिफल

जमशेदपुर पूर्वी से राइट टू रिकॉल पार्टी के प्रत्याशी इंद्रजीत कुमार ने किया नामांकन.

जमशेदपुर : कोल्हान के सारे 14 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसके तहत जनता दल यूनाइटेड पार्टी के प्रत्याशी के रूप में पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने नामांकन दाखिल किया. इसके अलावा मंझगांव से ही झाविमो के जोसेफ पूर्ति, आप पार्टी के रोशनी सिंकु, अंबेडकराइट जोगेश कालुंडिया ने नामांकन पत्रों को खरीदा है. इसके अलावा मनोहरपुर से सात लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदा है. हम भारतीय पार्टी की ओर से वर्णा बेस बरजो, भारतीय मेलगांडी के लक्ष्मण मेलगांडी, अंबेडकराइट पार्टी के सुशील डांग, भाजपा से गुरुचरण नायक, झारखंड पार्टी के प्रेम प्रकाश टोपनो, आजसू के बिरसा मुंडा, झामुमो के ऐलिसबा नाग ने नामांकन परचा खरीदा है. इसके अलावा चक्रधरपुर से तीन लोगों ने नामांकन खरीदा है. झामुमो से शशिभूषण सामड, झामुमो से ही सुखराम उरांव, आजसू से ही रामलाल मुंडा ने नामांकन किया. दूसरी ओर, जमशेदपुर पूर्वी से राइट टू रिकॉल पार्टी के प्रत्याशी इंद्रजीत कुमार चंदेल ने नामाकन दाखिल किया.

जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र हेतु नामांकन पत्र खरीदने वाले अभ्यर्थियों की सूची निम्नवत है-

  1. संजय कर्मकार, पिता शिवनाथ कर्मकार
  2. संजीव आचार्य, पिता श्री प्राणोतोष आचार्य
  3. दीपांकर भट्टाचार्जी, पिता स्व. एस.बी भट्टाचार्जी
  4. पंकज कुमार साव, पिता स्व. बनवारी लाल साव
  5. दिलीप कुमार प्रसाद, पिता स्व. विटुमा प्रसाद
  6. उमेश कुमार, पिता स्व. नारायण
  7. तरूण कुमार, पिता फणिन्द्र प्रसाद सिन्हा
    पोटका विधानसभा क्षेत्र हेतु नामांकन पत्र खरीदने वाले अभ्यर्थियों की सूची निम्नवत है-
  8. ईश्वर सोरेन, पिता लखाई सोरेन
  9. मेनका सरदार, पति- विभिषण सिंह भूमिज
  10. बीर सिंह देवगम, पिता सारती देवगम
  11. सुनीता मुर्मू, पिता- रामु मुर्मू
  12. संजीव सरदार, पिता नलिन सरदार
    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र हेतु नामांकन पत्र खरीदने वाले अभ्यर्थियों की सूची निम्नवत है-
  13. धर्मेन्द्र कुमार सिंह, पिता- विजय कुमार सिंह
  14. ज्ञान सागर प्रसाद, पिता- स्व. भोज प्रसाद
  15. आनंद कुमार पत्रलेख, पिता- अविनाश चंद्र पत्रलेख
  16. तारकेश्वर तिवारी, पिता- भुनेश्वर तिवारी
  17. देवजानी विश्वास, पिता- बकुल चन्द्र राय
    जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र हेतु नामांकन पत्र खरीदने वाले अभ्यर्थियों की सूची निम्नवत है
  18. चैतु राम, पिता स्व. परावन राम
  19. बब्लु रूहिदास, पिता- स्व. विनोद रूहिदास
  20. मलय कुमार बेहेरा, पिता दीपक बेहेरा
  21. मोहन लाल रजक, पिता पवित रजक
  22. राम चंद्र सहिस, पिता- स्व. विजय सहिस
    बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र हेतु नामांकन पत्र खरीदने वाले अभ्यर्थियों की सूची निम्नवत है
  23. हरमोहन महतो, पिता दुर्गा चरण महतो
  24. कुणाल षाड़ंगी, पिता दिनेश षाड़ंगी
  25. समीर महंती, पिता भवेश महंती
  26. बाढ़ा मुर्मू, पिता स्व. सांखो मुर्मू
  27. बिराम सिंह तोपनो, पिता रूसु तोपनो
  28. कृष्ण चन्द्र जाना, पिता मदन चन्द्र जाना
    घाटशिला विधानसभा क्षेत्र हेतु नामांकन पत्र खरीदने वाले अभ्यर्थियों की सूची निम्नवत है
  29. प्रदीप कुमार बलमुचू, पिता- स्व. अगस्टीन बलमुचू
  30. लखन चंद्र मार्डी, पिता स्व. सालखु मार्डी
  31. कनाई मुर्मू, पिता- बास्ता मुर्मू
  32. जुगल सिंह, पिता मुकुट सिंह

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading