झारखंड विधानसभा चुनाव-2019vote for jharkhand 2019- जनता दल यूनाइटेड ने जमशेदपुर मुख्यालय को घेरा,...
spot_img

vote for jharkhand 2019- जनता दल यूनाइटेड ने जमशेदपुर मुख्यालय को घेरा, भाजपा सरकार उखाड़ने का संकल्प

राशिफल

जमशेदपुर : विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र और बिहार में भाजपा की सहयोगी पार्टी जदयू झारखंड में भाजपा के खिलाफ बगावती रुख अख्तियार करते हुए चुनावी मैदान में कूद चुकी है. इधर जमशेदपुर जिला मुख्यालय पर आज जदयू कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए राज्य की वर्तमान भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की. वैसे झारखंड राज्य में पूर्ण शराबबंदी, जमशेदपुर में 86 बस्तियों को मालिकाना हक के मुद्दे पर जदयू सरकार के खिलाफ आरपार के मूड में नजर आई. इन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार पर जनता को छलने का आरोप लगाते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पर सीधा हमला किया. वहीं इन्होंने साफ कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी सुप्रीमो सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू बेहद मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी और झारखंड की राजनीति में कदम रखकर नीतीश कुमार के नेतृत्व में यहां एक मजबूत सरकार बनाने का काम करेगी.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading