झारखंड विधानसभा चुनाव-2019जमशेदपुर पश्चिम से आप उम्मीदवार शंभु चौधरी ने की कई क्षेत्रों में...
spot_img

जमशेदपुर पश्चिम से आप उम्मीदवार शंभु चौधरी ने की कई क्षेत्रों में पदयात्रा, कहा-भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने जनता को ठगा, केंद्र और राज्य सरकार महंगाई रोकने में विफल, गरीबों की थाली से प्याज भी गायब

राशिफल

Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शंभु चौधरी ने बुधवार को कई क्षेत्रों में पदयात्रा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत बुधवार को उन्होंने उलीडीह से की. इसके उपरांत शंकोसाई, आजाद बस्ती में पदयात्रा कर मतदाताओं से आगामी चुनाव में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र की जनता से एक मौका मांगा। शंभु चौधरी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने जमशेदपुर पश्चिम की जनता को ठगने का काम किया है। मानगों में विकास का काम बंद हो गया है। लोग पानी, बिजली, रोड, नाली जैसी मूलभूत समस्याओं से आज भी जूझ रहे हैं। 5 साल तक भाजपा और कांग्रेस नेता नजर नहीं आये। आज जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। राज्य सरकार और केंद्र सरकार महंगाई को रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। गरीबों की थाली से प्याज गायब हो गया है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। जनता चुनाव में सबक देने का काम करेगी।

गरीबों की जमीन को दखल नहीं करने देंगे
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी शंभु चौधरी ने उलीडीह में अपने संबोधन में कहा कि भू माफियाओं को वह खदेड़ने का काम करेंगे। गरीबों की जमीन पर भू माफियाओं ने कब्जा जमा लिया है। उन्हें वे दिलाने का काम करेंगे। गरीबों पर अब अत्याचार नहीं होगा। उन्हें भी मान-सम्मान के साथ रहने का अधिकार दिलाया जाएगा। पदयात्रा में शशि कुमार, सुरेश गोप, दीपक तिवारी, सनी, संजीव अवस्थी, संतोष शर्मा, एकरामुल हक, रूबी सहित काफी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading