झारखंड पंचायत चुनाव 2022Deoghar-Panchayat-Poll : देवघर के मारगोमुंडा में छिटपुट व हंगामे के बीच पंचायत...
spot_img

Deoghar-Panchayat-Poll : देवघर के मारगोमुंडा में छिटपुट व हंगामे के बीच पंचायत चुनाव संपन्न, 78.96 फीसदी मतदान

राशिफल

  • 23,437 पुरुष और 23,128 महिला मतदाताओं ने किया मतदान
    मारगोमुंडा (देवघर) : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के अंतिम चरण के दौरान शुक्रवार को प्रखंड के कुल 174 बूथों में छिटपुट हो हंगामे के बीच पंचायत चुनाव संपन्न हो गया। चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह दिखा। प्रखंड के कुल 174 बूथों पर करीब ढाई हजार नए युवा मतदाताओं ने मतदान किया। प्रखंड के कुल 174 बूथों में कुल 58 हजार 973 मतदाताओं में 46 हजार 565 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रखंड की कुल 27 हजार 514 महिला मतदाताओं में 23 हजार 128 और 31 हजार 459 पुरुष मतदाताओं में 23 हजार 437 मतदाताओं ने मतदान किया। पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं छात्र उत्साह देखा गया। पहली बार मतदान करने आए मतदाताओं ने बताया कि मतदान करने के बाद उन लोगों को मतदान के महत्व का पता चला। कहा कि मतदान गुप्तदान है। लोगों को किसी के बहकावे में नहीं आकर स्वतंत्र मन से मतदान करना चाहिए, तभी लोकतंत्र को सशक्त बनाया जा सकता है। सभी बूथों पर मतदान 7:00 बजे आरंभ हुआ, जो दोपहर 3:00 बजे तक चला. प्रखंड के बूथों पर सुबह 9:00 तक 26.91प्रतिशत, 11:00 तक 55.01 प्रतिशत, दोपहर 1:00 तक 72 प्रतिशत और दोपहर 3:00 मतदान समाप्त होने तक 78.96 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। (नीचे भी पढ़ें)

निर्वाची पदाधिकारी ने किया कई बूथों का किया निरीक्षण
प्रखंड के कुल 174 बूथों पर शांतिपूर्ण माहौल में पंचायत चुनाव संपन्न कराने के मद्देनजर मुखिया के निर्वाची पदाधिकारी विनय कुमार पाण्डेय और वार्ड सदस्य निर्वाची पदाधिकारी जोहन टुडू ने प्रखंड के तहत कई बूथों का निरीक्षण कर मतदान से संबंधित आवश्यक जानकारी लेकर चुनाव से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इधर एसडीपीओ विनोद रवानी, पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र सिंह, थाना प्रभारी अनुरंजन समद आदि चुनाव के दौरान लगातार बूथ का निरीक्षण करते रहे। वहीं जिन बूथों में हो-हंगामे की सूचना मिली वहां पहुंचकर मामले को शांत कराया।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading