झारखंड पंचायत चुनाव 2022jamshedpur-panchayat-election-जमशेदपुर की निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष बुलुरानी सिंह चुनाव हारी, भाजपा की...
spot_img

jamshedpur-panchayat-election-जमशेदपुर की निवर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष बुलुरानी सिंह चुनाव हारी, भाजपा की बारी मुर्मू जीती, दी शिकस्त

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर (गोलमुरी सह जुगसलाई) के जिला परिषद संख्या भाग संख्या 10 से भाजपा की महिला नेत्री बारी मुर्मू जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीत गयी है. उन्होंने जिला परिषद की निवर्तमान अध्यक्ष बुरुरानी सिंह को शिकस्त दी. बुलुरानी सिंह को 686 मतों से पराजित करके बारी मुर्मू जिला परिषद सदस्य बन गयी. वे काफी पुरानी भाजपा नेता रही है. वे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की भी करीबी रही है जबकि पूर्व सीएम रघुवर दास के भी करीबी रही है. इस सीट पर कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिसके लिए 23232 लोगों ने मतदान किया था, जिसमें से 2111 मत अवैध हो गये जबकि वैद्य मतों की संख्या 21121 रही. इसके तहत बुरुरानी सिंह को 2781 मत प्राप्त हुए जबकि बारी मुर्मू को 3467 मत प्राप्त हुए. इसके अलावा गणेश हेम्ब्रम को 644, जगजीवन सिंह को 1885, दुर्गा लाल मुर्मू को 1179, नारायण सोरेन को 2185, विक्रम टुडू को2217, मान सिंह बेसरा को 771, राजेश सिंह को 1035, लवन हेम्ब्रम को 1051, सागर बेसरा को 1820, सुखलाल मुर्मू को 762 और सुशील नाग को 1324 मत प्राप्त हुए है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading