Jamshedpur-Rural : श्यामसुंदरपुर से ममता, चंदनपुर से जोबारानी, जामुआ से सिरो और बड़ामारा से राजेश गिरि बने उप मुखिया

राशिफल

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की चार पंचायतों में बुधवार को उप मुखिया का चुनाव हुआ। श्यामसुंदरपुर पंचायत से दो प्रत्याशियों के बीच चुनाव हुआ। ममता हांसदा को 5 वोट मिला वही प्रिती गोस्वामी को 4 वोट मिला।ममता हांसदा उप मुखिया बनी। वही चंदनपुर पंचायत में दो उम्मीदवार के बीच चुनाव हुआ। जोबारानी हांसदा को 6 वोट मिला और गुणाधर नायेक को 4 वोट मिला। जोबारानी हांसदा पंचायत की उप मुखिया चुनी गई। दोनों उप मुखिया को निर्वाची पदाधिकारी के रूप में उपस्थित बीडीओ देवलाल उरांव ने प्रमाण पत्र दिया।मौके पर एमओ गौरीशंकर साव, अरविंद गिरी समेत अन्य उपस्थित थे।वही जामुआ पंचायत में दो प्रत्याशियों के बीच चुनाव हुआ।कापरा सोरेन को 4 वोट मिला वही सिरो हांसदा को 7 वोट मिला। सिरो हांसदा उप मुखिया चुने गए।बड़ामारा पंचायत से दो प्रत्याशियों के बीच चुनाव हुआ।राजेश गिरी को 6 वोट मिला वही सुकलाल मांडी को 5 वोट मिला। राजेश गिरी उप मुखिया बने। दोनों मुखिया को निर्वाची पदाधिकारी के रूप में उपस्थित सीओ जयवंती देवगम ने प्रमाण पत्र दिया।

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!