jamshedpur-zila-parishad-election-जमशेदपुर में शुरू हुआ ज़िला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव, नवनिर्वाचित पार्षदों को दिलायी गयी शपथ, ज़िला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर ये है दावेदार

राशिफल

जमशेदपुर : झारखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के साथ ही जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पदों का चुनाव जारी है. बुधवार को पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. जहां सभी नवनिर्वाचित 27 जिला परिषदों को जिला मुख्यालय सभागार में उपायुक्त विजया जाधव द्वारा शपथ दिलाया गया. उसके बाद रायशुमारी का दौर शुरू हो गया है. 12: 10 बजे जिला परिषद अध्यक्ष के लिए वोट डाले जाएंगे. हालांकि इस बार मुकाबला रोचक प्रतीत हो रहा है. पिछली बार की अध्यक्ष रही ब्लू रानी सिंह के चुनाव हारने और उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के चुनावी मैदान में नहीं होने से कई दावेदार सामने हैं. जोड़-तोड़ एवं आंकड़ों का खेल जारी है.
जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए कई दावेदार, भाजपा-झामुमो आमने-सामने
जमशेदपुर जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए कई दावेदार सामने आये है. भाजपा और झामुमो आमने-सामने है. भाजपा की ओर से यह कोशिश की जा रही है कि जिला परिषद के अध्यक्ष के पद पर पार्वती मुंडा को जीताया जाये, जो डुमरिया के अंश 20 से जिला परिषद सदस्य है जबकि कई लोग जमशेदपुर के अंश 10 के बारी मुर्मू को चुनाव में जीताना चाहते है. जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह की ओर से जमशेदपुर अंश 6 की प्रत्याशी 6 के लिए अपना दावं चल सकते है. हालांकि, मजबूत दावेदार के तौर पर पार्वती मुंडा भी सामने आयी है. झामुमो भी अपना प्रत्याशी अप्रत्यक्ष रुप से घोषित कर सकती है. जमशेदपुर जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए कई लोग दावेदार है. इस पद पर जमशेदपुर अंश 5 के कांग्रेसी नेता और जिला परिषद सदस्य पारितोष सिंह दावेदार बनकर उभरे है जबकि घाटशिला अंश 17 के करण सिंह और जमशेदपुर अंश 8 की कविता परमार भी चुनाव में अपने आपको प्रेजेंट कर रही है. वैसे जिला परिषद के उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार सिंह की ओर से जमशेदपुर अंश 7 के जिला परिषद सदस्य पंकज सिन्हा का भी नाम आगे कर सकते है.
जिला परिषद के सदस्यों की सूची :
बोड़ाम अंश 1-गीतांजलि महतो
पटमदा अंश 2-खोगेन महतो
पटमदा अंश 3-प्रदीप बेसरा
जमशेदपुर अंश 4-प्रभावती दत्ता
जमशेदपुर अंश 5-पारितोष सिंह
जमशेदपुर अंश 6-कुसूम पूर्ति
जमशेदपुर अंश 7-पंकज सिन्हा
जमशेदपुर अंश 8-कविता परमार
जमशेदपुर अंश 9-पूर्णिमा मल्लिक
जमशेदपुर अंश 10-बारी मुर्मू
पोटका अंश 11-हिरणमय दास
पोटका अंश 12-सूरज मंडल
पोटका अंश 13-सविता सरदार
पोटका अंश 14-सोनमणि सरदार
घाटशिला अंश 15-सुभाष सिंह
घाटशिला अंश 16-देव्यानी मुर्मू
घाटशिला अंश 17-करण सिंह
मुसाबनी अंश 18-लक्खी मार्डी
मुसाबनी अंश 19-लक्ष्मी मुर्मू
मुसाबनी अंश 20-पार्वती मुंडा
गुड़ाबांधा अंश 21-शिवनाथ मार्डी
धालभूमगढ़ अंश 22-हेमंत मुंडा
चाकुलिया अंश 23-धरित्री महतो
चाकुलिया अंश 24-रायदे हांसदा
बहरागोड़ा अंश 26-फुलमनी मुर्मू
बहरागोड़ा अंश 27-सुप्रिया सीट

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!