महिला सेक्शनAditypur : पीड़ित व शोषित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए नारी...
spot_img

Aditypur : पीड़ित व शोषित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए नारी शक्ति संगठन का गठन

राशिफल

Aditypur : महिलाओं के हक और हुकूक की लड़ाई लड़ने और पीड़ित शोषित महिलाओं को न्याय दिलाने का बीड़ा आदित्यपुर की महिलाओं ने उठाया है. जहां महिलाओं ने नारी शक्ति संगठन की स्थापना की है. वैसे अभी केवल इसकी आधिकारिक घोषणा की गई है इसमें किसे क्या पद मिलेगा इसका खुलासा अगले बैठक में किया जाएगा. संस्था के गठन में मुख्य रूप से दुर्गा दास, अल्पना कुमारी, मोनिका घोष, अंजना सिंह, कल्याणी देवी, अनीशा सिन्हा, गीता गोप सरस्वती गोप, सपना गोप आदि मौजूद रहीं. संस्था के संबंध में जानकारी देते हुए मोनिका घोष ने बताया कि इस संस्था के गठन के पीछे महिला उत्पीड़न आदि समस्याओं को मिलजुलकर समाधान करना है. साथ ही महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए भी संस्था भविष्य में काम करेगी. उन्होंने बताया कि अभी संस्था को एक मूर्त रूप दिया गया है, पदाधिकारियों की घोषणा निकट भविष्य की बैठकों के बाद की जाएगी.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading