महिला सेक्शनJamshedpur : इनर व्हील क्लब जमशेदपुर का वार्षिक वनभोज एवं नई समिति...
spot_img

Jamshedpur : इनर व्हील क्लब जमशेदपुर का वार्षिक वनभोज एवं नई समिति का गठन, विनीता शाह बनीं अध्यक्ष

राशिफल

जमशेदपुर : हुलंग रोड, कैसर बंगला में शनिवार को इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर का वार्षिक वनभोज संपन्न हुआ. वनभोज में क्लब के सदस्य मौजूद थे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नई कार्यकारिणी समिति और वर्ष 2021-2022 के लिए 6 सदस्यीय समिति का चुनाव किया गया. समिति में विनीता शाह को अध्यक्ष, नविता प्रसाद को आईपीपी, अमृता राव को उपाध्यक्ष, अर्चना शेखर को सचिव, रंजीता सिन्हा को कोषाध्यक्ष, बबीता शर्मा को आईएसओ, सुजाता मिश्रा को संपादक चुना गया. वहीं छह सदस्यीय समिति में रक्षा माकती, सिमरन सग्गो, मनीषा सहाय, मंजू बाजपेयी, रेखा जायसवाल, दीपा गांधी को शामिल किया गया. एक नए मानद सदस्य, डॉ चंचल कुमारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी को पीडीसी / सीसीसी अरुणा तनेजा द्वारा शपथ दिलाकर क्लब मे शामिल किया गया. इसका सभी सदस्यों ने स्वागत किया. सदस्यों ने विभिन्न मनोरंजक खेल खेले एवं स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेकर पिकनिक को उत्साहपूर्ण मनाया.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!