जमशेदपुर : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत महिला विंग की ओर से गुरुवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदा सिंह के नेतृत्व तथा कोल्हान महामंत्री लक्ष्मी सिंह व जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह की अध्यक्षता में गोविंदपुर स्थित एक होटल में यह आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी श्वेता सिंह, प्रदेश सचिव चंदा सिंह उपस्थित थीं. कोल्हान महामंत्री लक्ष्मी सिंह तथा श्वेता सिंह के गाए होली गीतों पर क्षत्राणियों ने झूम कर फागुन के होली का उत्सव मनाया तथा विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया. होली मिलन समारोह में जिला सचिव पूनम सिंह, जिला कार्यकर्ता संगीता सिंह, सोनी सिंह, रिंकू सिंह, सुषमा सिंह, साकची मंडल अध्यक्ष बिंदु सिंह, सोनारी मंडल अध्यक्ष कंचन सिंह, टेल्को मंडल अध्यक्ष पूनम सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष संगीता सिंह, इंदु सिंह, विभा सिंह, पूनम सिंह, अमृता सिंह, मिनी सिंह, पुतुल सिंह, रेखा सिंह, कामिनी सिंह, नीता सिंह समेत अन्य उपस्थित थीं.