महिला सेक्शनJamshedpur : महिला दिवस और झारखंड क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर...
spot_img

Jamshedpur : महिला दिवस और झारखंड क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की बैठक, तैयारियों पर हुई चर्चा

राशिफल

जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ अध्यक्ष डॉ कविता परमार के नेतृत्व में पूरी सेंट्रल कमेटी और इकाइयों की अध्यक्ष तथा महासचिव की जूम के माध्यम से मीटिंग हुई। मीटिंग में कल महिला दिवस की पूर्व संध्या पर माइकल जॉन में आयोजित महिला दिवस और झारखंड क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान के आयोजन की तैयारी को अंतिम रूप देने पर चर्चा की गई। सभी को अपने अपने जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक वर्ष झारखंड क्षत्रिय संघ प्रतिभा सम्मान का आयोजन करता आया है, परंतु पिछले वर्ष coviod-19 के कारण आयोजन नहीं हो पाया था। मंजू सिंह ने बताया कि प्रतिभा सम्मान में 10वीं व 12वीं के सभी बोर्ड के छात्र और छात्राएं जिन्हें 90% से अधिक अंक आता है तथा स्टेट बोर्ड के 80% से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को प्रतिभा सम्मान से नवाजा जाता है। साथ ही उन विद्यार्थियों को जो अपने जीवन में कुछ अलग हटकर करना चाहते हैं, उन्हें स्पेशल अवार्ड के तहत सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष भी सभी कैटेगरी में लगभग 60 से 70 विद्यार्थियों को झारखंड क्षत्रिय संघ सम्मानित करने जा रहा है. यह प्रोग्राम कल संध्या 5:00 बजे से माइकल जॉन ऑडिटोरियम में होगा।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading