महिला सेक्शनJamshedpur : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ सावन मिलन की जुगसलाई से शुरुआत...
spot_img

Jamshedpur : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ सावन मिलन की जुगसलाई से शुरुआत / पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की अहम भूमिका : कविता परमार

राशिफल

जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ सावन मिलन की शुरुआत जुगसलाई इकाई के द्वारा की गई ।सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन अध्यक्ष डॉ कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह, जुगसलाई इकाई अध्यक्ष विमला सिंह, पुतुल सिंह, शिवानी सिंह के द्वारा किया गया। समृद्ध। सिंह ने गणेश वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस बार हर एक इकाई में सावन मिलन के लिए थीम पर आधारित कार्यक्रम हो रहा है जिसमें जुगसलाई इकाई ने आज हम और हमारा पर्यावरण विषय आधारित कार्यक्रम की प्रस्तुति की। इकाई का थीम पर्यावरण संरक्षण में हमारी भूमिका रहा। विभिन्न तरह के नृत्य, गायन और अलग-अलग प्रतियोगिताओं के द्वारा कार्यक्रम का सभी ने लुत्फ उठाया। सावन क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसका चार अलग-अलग दौर में प्रतियोगिता के माध्यम से चुना गया। 10 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें प्रथम स्थान पर प्रीति द्वितीय स्थान पर बबीता तथा तृतीय स्थान पर नेहा और सिल्की रही। कार्यक्रम के प्रभारी झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की सचिव शिवानी सिंह थी। सृष्टि और नंदिनी ने पर्यावरण पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया तथा बबीता सिंह के द्वारा पर्यावरण पर आधारित बहुत तरह की जानकारियां दी गई और पर्यावरण संरक्षण के लिए क्षत्रानियों से संकल्प लिया गया। अध्यक्षकवितापरमारने सभी महिलाओं को पर्यावरण का महत्व तथा संरक्षण में महिलाओं की भूमिका पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। मंजू सिंह ने सभी को महिला संघ के गतिविधियों से अवगत कराया। जज की भूमिका में झारखंड क्षत्रिय महिला संघ के सचिव पुष्पा सीमा और रीता सिंह थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनीता, रीता, सोनी, बिमला , रिंकू, विद्योत्मा,मीना, रेणु , रिंकी, नीरज का अहम योगदान रहा।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading