महिला सेक्शनjamshedpur-marwari-mahila-got-awards-in-dhanbad-जमशेदपुर की मारवाड़ी महिलाओं को मिला 11 सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार, जमशेदपुर शाखा को...
spot_img

jamshedpur-marwari-mahila-got-awards-in-dhanbad-जमशेदपुर की मारवाड़ी महिलाओं को मिला 11 सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार, जमशेदपुर शाखा को मिला सर्वश्रेष्ठ शाखा का अवार्ड, जमशेदपुर की मंजू बनी प्रदेश अध्यक्ष

राशिफल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के अंतर्गत बुधवार को धनबाद में आयोजित हुए दो दिवसीय नवम झारखंड प्रादेशिक अधिवेशन में प्रदेश के सभी शाखाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया. इसमें जमशेदपुर शाखा को सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार मिला. जमशेदपुर शाखा अध्यक्ष विभा दुदानी को सम्मान से नवाजा गया. साथ ही जमशेदपुर शाखा को और भी कई पुरस्कार मिले, जिसके तहत नेत्रदान, विशेष कार्य, स्मार्ट क्लास, राज्य गठन, शाखा विस्तार, हस्ताक्षर अभियान, अंगदान, द्वितीय प्रादेशिक कार्यकारिणी बैठक के आयोजन हेतु, अंचल प्रमुख प्रभा पाडिया और सर्व शिक्षा अभियान समिति प्रमुख सुशीला खीरवाल को पुरस्कृत किया गया. दो दिवसीय नवम झारखंड प्रादेशिक अधिवेशन धनबाद के एक होटल में 17 एवं 18 दिसंबर को हुआ. इसमें झारखंड की लगभग 40 शाखा ने भाग लिया. जमशेदपुर शाखा को एक और बड़ी उपलब्धि मिली. सत्र 2022 से 2024 के लिए साकची के काशीडीह निवासी मंजू खंडेलवाल को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की गई. झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सत्र 2020 से 2022 के लिए धनबाद के गोविंदपुर शाखा की रेणु दुदानी को कार्यभार सौंपा गया. इस प्रांतीय अधिवेशन में मंच की तरफ से अध्यक्ष विभा दुदानी, सचिव बीना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मंजू मुसद्दी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जया डोकानिया एवं लता अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष सह अंचल प्रमुख प्रभात पाड़िया, प्रांतीय सर्वशिक्षा प्रमुख सुशीला खीरवाल पूर्व अध्यक्ष मंजू खंडेलवाल उपस्थित थी. यह जानकारी प्रेस प्रभारी सुशीला खीरवाल द्वारा दी गई.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading