महिला सेक्शनJamshedpur : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ कदमा इकाई का पुनर्गठन, प्रभावती अध्यक्ष...
spot_img

Jamshedpur : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ कदमा इकाई का पुनर्गठन, प्रभावती अध्यक्ष व कुमुद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया

राशिफल

जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ कदमा इकाई का कदमा क्षत्रिय भवन में पुनर्गठन किया गया। इसमें संघ के अध्यक्ष श्री शंभू नाथ सिंह, संघ की संरक्षक देविका सिंह व पल्लवी सिंह, संघ की अध्यक्ष डॉ कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह, उपाध्यक्ष सीमा सिंह, कोषाध्यक्ष शर्मिला सिंह तथा जनसंपर्क सचिव रीता उपस्थित थीं। सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई। संरक्षक चंद्रावती सिंह, चिंतामणि सिंह, माया सिंह और उर्मिला सिंह को बनाया गया। प्रभावती को अध्यक्ष व कुमुद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष नीलम सिंह, सरिता सिंह, सुनीता सिंह तथा मीना सिंह को बनाया गया। महासचिव सुशीला सिंह तथा संयुक्त महासचिव मीनू सिंह को बनाया गया। सचिव निर्मला सिंह, रेखा सिंह, शर्मिला सिंह तथा रीता सिंह को बनाया गया। सह सचिव माया सिंह, माधुरी सिंह, अनीता सिंह तथा रूपा सिंह, कोषाध्यक्ष वंदना सिंह, जनसंपर्क सचिव सरिता सिंह, सोशल मीडिया एवं प्रेस प्रभारी ज्योति सिंह, कार्यकारिणी सदस्य पिंकी सिंह, किरण सिंह, तमन्ना सिंह तथा संगीता सिंह को बनाया गया। अध्यक्ष डॉ कविता परमार ने आने वाले दिनों में संघ की गतिविधियों पर प्रकाश डाला और सदस्यता अभियान चलाने के लिए पदाधिकारियों से निवेदन किया। सभी केंद्रीय पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई और मिलकर काम करने की सलाह दी। मंच संचालन महासचिव मंजू सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन रीता सिंह ने किया।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading