जमशेदपुर : मानगो सहारा सिटी क्लब हाउस में बुधवार को झारखंड क्षत्रिय संघ की अध्यक्ष डॉ कविता परमार के नेतृत्व में एक मीटिंग हुई। इसमें संघ की मानगो इकाई का पुनर्गठन किया गया, जिसमें परिणीता सिंह को अध्यक्ष तथा सुनीता सिंह को महासचिव मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष रानी सिंह को बनाया गया। सरिता सिंह को केंद्रीय कमेटी में सचिव के रूप में तथा प्रीति सिंह को सह सचिव के रूप में मनोनीत किया गया। वहीं सोनी सिंह, विजेता सिंह, रश्मि सिंह व नीतू सिंह को उपाध्यक्ष, आराधना सिंह, कल्याणी सिंह व सोनी सिंह को सचिव, रूबी सिंह, प्रतिमा सिंह व आराधना सिंह को सह सचिव तथा ममता सिंह को जनसंपर्क सचिव मनोनीत किया गया। बैठक में संघ की संरक्षक चिंता सिंह व मंजू सिंह तथा सोशल मीडिया व प्रेस प्रभारी स्मिता सिंह भी उपस्थित थीं। बैठक का संचालन सरिता सिंह, स्वागत भाषण परिणीता तथा धन्यवाद ज्ञापन सुनीता ने किया।
Jamshedpur : झारखंड क्षत्रिय संघ की मानगो इकाई की पुनर्गठन, परिणीता सिंह अध्यक्ष व सुनीता सिंह बनीं महासचिव
[metaslider id=15963 cssclass=””]