Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के कांटाबनी गांव में रविवार को वन सुरक्षा कमेटी की एक बैठक पद्मश्री जमुना टुडू की अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते हुए जमुना टुडू ने कहा कि हमारे जीवन में जंगल का महत्वपूर्ण स्थान है. वन सुरक्षा समिति के सदस्य गांव-गांव में जंगल संरक्षण करने के प्रति लोगों को जागरूक कर समिति से जोड़ें. जंगल संरक्षण कार्य में समिति के सदस्य वन विभाग के कर्मियों के साथ मिलकर कार्य करें, तभी क्षेत्र में जंगल संरक्षण होगा. जंगल से होने वाले लाभ की जानकारी देते हुए उन्होंने लोगों को जंगल संरक्षण करने के प्रति जागरूक किया. बैठक में जया महतो, सविता महतो, चंदा महतो, प्रभाती महतो, भवानी महतो, अनिमा महतो, कल्पना महतो, चंदना महतो, पूर्णिमा महतो समेत अन्य उपस्थित थे.
Jamshedpur-rural : कांटाबनी में पद्मश्री जमुना टुडू ने वन सुरक्षा समिति के साथ की बैठक, जंगल संरक्षण का दिया संदेश
[metaslider id=15963 cssclass=””]