महिला सेक्शनJamshedpur : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ बागबेड़ा इकाई की संध्या सिंह बनीं...
spot_img

Jamshedpur : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ बागबेड़ा इकाई की संध्या सिंह बनीं अध्यक्ष और रीता सिंह महासचिव

राशिफल

जमशेदपुर : बागबेड़ा स्थित अनुग्रह नारायण सेवा संस्थान में बुधवार को झारखंड क्षत्रिय महिला संघ बागबेड़ा इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर संघ की अध्यक्ष डॉ कविता परमार महासचिव मंजू सिंह और सचिव पुष्पा सिंह उपस्थित थीं। नई इकाई की घोषणा अध्यक्ष डॉ कविता परमार के नेतृत्व में किया गया। कोरोना काल के 2 वर्ष बाद फिर से जिन इकाइयों की गठन नहीं हो पाया था उसे अब एक-एक कर घोषणा की जा रही है। अब फिर से महिलाओं को एकत्रित कर कार्यभार सौंपने का काम अध्यक्ष महोदय ने प्रारंभ कर दिया है। कार्यक्रम का आरंभ कविता परमार,मंजू सिंह, पुष्पा सिंह, संध्या सिंह और रीता सिंह, मुदिता सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर आरंभ किया। स्वागत भाषण और मंच का संचालन रीता सिंह ने किया। मंजू सिंह ने महिला संघ की विस्तृत जानकारी महिलाओं को दी। 10 सालों से झारखंड क्षत्रिय महिला संघ शहर में काम कर रही है। कविता परमार ने बताया कि घर परिवार चलाते हुए महिलाएं समाज में क्या भागीदारी निभा सकती हैं उसकी पूरी चर्चा की। धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष संध्या सिंह ने किया।
नई कमिटी
संरक्षिका – उषा सिंह, लीलावती सिंह, शीला सिंह
अध्यक्ष – संध्या सिंह
उपाध्यक्ष – विमला सिंह ,मुदिता सिंह
महासचिव – रीता सिंह
सचिव – सीमा सिंह, सुमन सिंह, अनीता सिंह
कोषा अध्यक्ष – आशा सिंह
जनसंपर्क – विभा सिंह, बबीता सिंह ,सुजाता सिंह
सह सचिव – उषा सिंह, सुमन सिंह
कार्यकारिणी – ममता सिंह प्रभावती सिंह, संयुक्ता सिंह, रीना सिंह, नीता सिंह, पूनम सिंह, सरिता सिंह, संगीता सिंह, रेनू सिंह, उषा राय।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading