महिला सेक्शनJamshedpur savan mahotsav - रजक समाज महिला समिति ने हर्षोल्लास से मनाया...
spot_img

Jamshedpur savan mahotsav – रजक समाज महिला समिति ने हर्षोल्लास से मनाया सावन उत्सव, सतरंगी परिधान में सावन के गीतों पर जमकर थिरकीं महिलाएं, राखी देवी बनी सावन क्वीन

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर की रजक समाज मनीफिट की महिला समिति द्वारा इस वर्ष भी सावन उत्सव मनायी गयी है, सावन उत्सव बारीडीह कम्युनिटी सेंटर हॉल में मनायी गयी. सावन उत्सव में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया और सावन क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है. इस प्रतियोगिता में राखी देवी सावन क्वीन बनी है और दूसरा गेम में रानी देवी विजेता हुई है. कार्यक्रम के दौरान खेल और डांस का भी आयोजन किया गया, जिसमे सावन के गीतों पर जमकर महिलाओं ने डांस किया. इसमें सभी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम महिला समिति की अध्यक्ष अनुराधा चौधरी की देखरेख में टाटा स्टील फाउंडेशन की तरफ से संयुक्त रुप से सावन उत्सव मनायी गयी. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य अतिथि डॉक्टर किशोर ओझा और विशिष्ट अतिथि रानी गुप्ता उपस्थित थी. अन्य महिलाओं में आशा देवी, पूनम देवी, रानी देवी, मीना देवी, राखी देवी, मंजू देवी, रीता देवी, रेखा देवी और सभी अन्य महिलाएं शामिल थी और इस केंद्रीय रजक समाज के सभी पदाधिकारी गण भी शामिल हुए थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!