महिला सेक्शनJamshedpur : सोनारी भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, बेहतर...
spot_img

Jamshedpur : सोनारी भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, बेहतर कार्य के लिए कई सम्मानित

राशिफल

सोनारी सामुदायिक विकास भवन में सोनारी भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं स्व अटल बिहारी वाजपेई की तस्वीर पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। साथ ही वंदे मातरम एवं गणेश वंदना सह सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सरस्वती लोधी ने की। इस मौके पर पूर्व सांसद आभा महतो, झारखंड भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिला अध्यक्ष ज्योति अधिकारी, मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी सोनू ठाकुर, जिला महिला मोर्चा महामंत्री रश्मि भारद्वाज, निलू झा, उपाध्यक्ष लक्ष्मी मिर्धा, कोषाध्यक्ष दीदी सीमा जायसवाल, आईटी सेल प्रभारी चित्रा साहू, शिक्षिका सह समाजसेवी रीति झा, मंडल अध्यक्ष सरिता दास, लक्ष्मी कर्मकार, रिंकू कुंडू, सोनी देवी, नेहा साहू, महामंत्री नारायण प्रसाद, रीता सिंह, ललिता साहू, लख्खी सरदार, संजय रजक, शंकर सिंह, हीरा लाल रजक, भरत भूषण, सुबोध कर्मकार, विकास साहू, रिंकू प्रसाद व अन्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

इन्हें सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में शिक्षिका अनिता ओझा, शिक्षका शिल्पी, शिक्षिका बहन शिल्पी डे, नरेश, काजल, समाजसेवी हेमा साहू, लक्ष्मी कर्मकार, जया साहू, अनिता प्रसाद एवं विगत परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करनेवाली छात्राओं को भी मोमेंटम एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अतिथि को भी अंग वस्त्र एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। साथ ही कोरोना महामारी के दरम्यान जिन महिलाओं ने इसकी रोकथाम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, उन सभी महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading