जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ द्वारा मंगलवार को तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष डॉ कविता परमार, संरक्षक सीता सिंह, देविका सिंह, कंचन सिंह, प्रतिमासिंह, आशा सिंह, पूनम सिंह, पल्लवी सिंह, मंजू सिंह, रीतू सिंह, महासचिव मंजू सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। स्वागत भाषण रीतू सिंह ने किया। उसके बाद शिवजी के भजन का क्षत्राणियों ने लुत्फ उठाया। महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे प्रथम पूजा सिंह, द्वितीय ममता सिंह तथा तृतीय स्थान अर्चना सिंह का रहा। (नीचे भी पढ़ें)
नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पामेला, द्वितीय स्थान तृप्ति सिंह तथा तृतीय स्थान गुड़िया सिंह का रहा। संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ममता सिंह, द्वितीय स्थान सुनिता सिंह तृतीय स्थान प्रतिभा सिंह का रहा। थाली सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सीमा द्वितीय स्थान साधना सिंह तथा तृतीय स्थान रीना सिंह का स्थान रहा। प्रतियोगिता में जज की भूमिका में कंचन सिंह और अनिता सिंह रही। धन्यवाद ज्ञापन डा कविता परमार ने किया। (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम को सफल बनाने में रीतू सिंह, मालती सिंह के साथ साथ सभी इकाई अध्यक्षों निशा सिंह, मनोरमा सिंह, सरोज सिंह, सुजाता सिंह, तृप्ति सिंह, शालिनी सिंह, प्रभावती सिंह, रीता सिंह, कुमुद सिंह, रागिनी सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में अनेक क्षत्राणियां उपस्थित थीं।