

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक डॉ एमएस सिंह मानस के निर्देशानुसार आशियाना सनसिटी, मानगो में एक बैठक की गयी, जिसमे वीरांगना की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया. पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की आजीवन सद्स्यों के बीच से निर्वाचन पदाधिकारी प्रभा सिंह की देखरेख में पदाधिकारियों का चुनाव किया गया. (चुनी गईं पदाधिकारियों की सूची)

संरक्षक : रेणु शत्रुघ्न सिंह और ज्ञानती सिंह, बिष्टुपुर
जिला अध्यक्ष : सुनंदा सिंह, आशियाना सनसिटी
महासचिव : मंजू सिंह, मानगो
उपाध्यक्ष : कृष्णा सिंह, कदमा, माधवी सिंह, बिष्टुपुर, रूपम सिंह, टेल्को
संगठन सचिव : प्रतिमा सिंह, बिष्टुपुर, नीलम सिंह, सोनारी
कोषाध्यक्ष : पुर्णिमा सिंह, गोलमुरी. (नीचे भी पढ़ें)
इसके साथ ही मानगो मंडल का अध्यक्ष रेखा सिंह को चुना गया. साकची मंडल अध्यक्ष सरोज सिंह को चुना गया. गोलमुरी मंडल का अध्यक्ष कंचन सिंह को चुना गया. सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया. इस मौके पर वीरांगना सर्वश्रीमती प्रभा सिंह, सरोज सिंह, नूतन सिंह, एडवोकेट दीपा सिंह, नीलम सिंह नीलू आदि ने सभी को बधाई दी.