महिला सेक्शनJamshedpur : वीरांगना गोलमुरी मंडल ने सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित
spot_img

Jamshedpur : वीरांगना गोलमुरी मंडल ने सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित

राशिफल

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन गोलमुरी मंडल की ओर से रविवार को सफाई कर्मियों को भोग खिलाया गया। इसके बाद वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें मास्क दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरांगना गोलमुरी मंडल अध्यक्ष चित्रलेखा सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वीरांगना फाउंडेशन की झारखण्ड प्रदेश कार्यालय प्रभारी सीमा सिंह, जिला उपाध्यक्ष रजनी सिंह एवं नीलम सिंह नीलू, रिंकू सिंह, पूर्णिमा सिंह, कंचन सिंह, सीमा सिंह आदि उपस्थित थीं। इस अवसर पर सीमा सिंह ने कहा कि आने वाले समय में वीरांगना गोलमुरी मंडल की ओर से समाज की प्रतिभावान बच्चों को लेकर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समाज कि जो भी करीब बच्चियां हैं उनके बीच पाठ्य सामग्री का भी वितरण किया जाएगा। इसके लिए वीरांगना फाउंडेशन की चीफ श्रीमती भारती सिंह जी से मार्गदर्शन लिया जाएगा।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading