राजनीतिbhartiya-jan-morcha-भारतीय जन मोरचा में कई लोग हुए शामिल, सरायकेला-खरसावां जिले में हुआ...
spot_img

bhartiya-jan-morcha-भारतीय जन मोरचा में कई लोग हुए शामिल, सरायकेला-खरसावां जिले में हुआ विस्तार

राशिफल

जमशेदपुर : पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जन मोर्चा (सरायकेला-खरसावां) आदित्यपुर स्थित सुधा डायरी के समीप डीवीसी मोड़ परिसर पर मिलन सह सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. यहां मुख्य रूप से भारतीय जन मोर्चा के कोल्हान के प्रभारी संजीव आचार्य उपस्थित थे. इस कार्यक्रम का संचालन राजेश गोप ने किया एवं अध्यक्षता अजय कुमार मांझी ने किया. इस कार्यक्रम में भाजपा, झामुमो, कांग्रेस एवं आजसू छोड़कर सभी ने विधायक सरयू राय के नेतृत्व, नीति एवं सिद्धांत पर आस्था प्रकट करते हुए भारतीय जन मोर्चा का दामन थामा. सभी पदाधिकारी को कोल्हान के प्रभारी संजीव आचार्य ने फूल माला पहनाकर बुके देकर भारतीय जन मोर्चा में शामिल कराया. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोल्हान के प्रभारी संजीव आचार्य ने कहा कि दिन प्रतिदिन भारतीय जन मोर्चा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा है. खासकर युवा वर्ग सरयू राय के नीति एवं सिद्धांतों पर चलकर नए झारखंड निर्माण का सपना को सच करने के लिए तेजी से बढ़ रहा है. आज उसी का परिणाम स्वरूप झारखंड के मुख्य दल एवं विपक्ष दल के वरिष्ठ एवं सक्रिय नेताओं ने पार्टी का दामन थामा है. सदस्यता ग्रहण करने वाले में मुख्य रूप से भाजपा नेता बुलेट सिंह, रवि सिंह, सत्येंद्र कुमार झा, समीर महापात्र, धर्मेंद्र कुमार, आलोक कुमार, झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता अजय कुमार माझी, राजेश गोप, श्याम लाल सिंह सरदार, आशुतोष नायक, नारायण सिंह सरदार, आजसू नेता असित मांझी, बबलू पूर्ति, राजेश दास मोदक, तपन प्रधान, निताई गोप, रॉकी कालिंदी, कांग्रेस नेता कृष्णा मंडल, राजेश कुमार, संजय सिंह सरदार, भूपेंद्र मिश्रा, भारत सिंह सरदार मुख्य रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जन मोर्चा के वरिष्ठ नेता जमशेदपुर महानगर के संयोजक राम नारायण शर्मा, वरिष्ठ नेता आलोक रंजन, संतोष सिंह, मुकेश सिंह, दीपक कुमार, मुकेश कुमार उपस्थित थे. सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं के साथ सदस्य के रूप में राजेंद्र त्रिवेदी, छोटे लाल मिश्रा, धनीराम बेसरा, भूमि सरकार, अनिल सरदार, सोमनाथ सरदार, अशोक सिंह, संतोष लोरा, पिंटू गोप, राजेश नंदी, धर्म महतो, विवेक महतो, सुभाष महतो, गंगा कुमार, राकेश कुमार सिंह, संजय कुमार, सरदार ,राजू महतो, असित महतो उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन स्वतंत्र कुमार झा ने दिया. कोल्हान प्रभारी संजीव आचार्य ने सरायकेला-खरसावां में संगठन को आगे बढ़ाने के लिए आदित्यपुर क्षेत्र से पांच पदाधिकारी एवं सरायकेला क्षेत्र से पांच पदाधिकारी का संचालन समिति के रूप में चयन किया. इन लोगों को जिम्मेदारी दिया गया कि आगामी 1 हफ्ते के अंदर सरायकेला-खरसावां ग्रामीण एवं आदित्यपुर शहरी क्षेत्र का अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का चयन कर ले जिम्मेदारी दिया गया. इसमें आदित्यपुर शहरी क्षेत्र से बुलेट सिंह, रवि सिंह, सत्येंद्र कुमार झा, आलोक रंजन एवं कृष्णा मंडल को नियुक्त किया गया जबकि सरायकेला खरसावां ग्रामीण क्षेत्र के लिए संचालन समिति के रूप में अजय कुमार माझी, राजेश गोप, श्याम लाल सिंह सरदार, नरसिंह सरदार एवं राजेश दास मोदक को नियुक्त किया गया.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading