राजनीतिनागरिकता संशोधन अधिनियम कानून का बुकलेट/पत्रक के साथ विशिष्ट जनसंपर्क अभियान चलायेगी...
spot_img

नागरिकता संशोधन अधिनियम कानून का बुकलेट/पत्रक के साथ विशिष्ट जनसंपर्क अभियान चलायेगी भाजपा

राशिफल

लातेहार : स्थानीय परिसदन में गुरुवार को भाजपा की बैठक हुई. पं दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर जिला अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय की अध्यक्षता मे बैठक शुरू हुई. इसमें बैठक में निर्णय लिया गया कि भाजपा कार्यकर्ता नागरिकता संशोधन अधिनियम कानून का बुकलेट/पत्रक के साथ विशिष्ट जन संपर्क अभियान चलाएंगे. मंडल स्तर पर नुक्कड़ सभा के आयोजन के माध्यम से सामान्य जनसंपर्क भी करेंगे. आगामी 12 जनवरी को शहर में प्रबुद्ध सम्मेलन होगा जिसमें शिक्षाविद, वकील, डॉक्टर, इंजीनियर एवं अन्य सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे. आगामी 15 से 20 जनवरी के बीच मेगा रैली के माध्यम से विपक्ष के दुष्प्रचार का भंडाफोड़ कर देशहित में नागरिकता संशोधन अधिनियम कानून क्यों जरूरी है यह आम जनमानस को बताने का पार्टी कार्यकर्ता कार्य करेंगे. बैठक में प्रदेश मंत्री मनोज सिंह, श्याम नारायण दूबे, विपिन सिंह, परशुराम ओझा, मंगल सिंह, विजयानंद पाठक, विनोद सिंह, अमलेश्वर दूबे, शिव कुमार मिश्रा, सीताराम दूबे, अभिमन्यु तिवारी, लवली गुप्ता, रिंकी यादव, रीना किशोर, सीटू गुप्ता, बसंती देवी, उषा मखड़िया, धर्मेंद्र उपाध्याय, अरविंद सिंह, अजय तिवारी, अमित तिवारी, अरविंद गुप्ता, गुड्डू खान, प्रदीप सिन्हा, संटू सिंह, ओम प्रकाश दूबे, विजय शर्मा, विक्रमा दूबे, प्रभात भुइया, जमुना राम, जेके पासवान, पारोम दूबे, बाल्मिकी सिंह, दामोदर तिवारी, शशि भूषण पांडेय, परवीन सिंह, श्रीकांत मेहता, सीताराम आर्य, जवाहर चंद्रवंशी, सुशील सिंह, पिंकू सिंह, अनूप गुप्ता समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading