रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपनी राष्ट्रीय कमेटी की घोषणा कर दी है. इस नयी कमेटी में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को जगह दी गयी है. रघुवर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि राजद छोड़कर भाजपा में शामिल हुई वर्तमान भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी को झारखंड से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा झारखंड से राज्यसभा सांसद समीर उरांव को भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोरचा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. नयी कमेटी में बिहार के सांसद और पूर्व मंत्री राधा मोहन सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छपरा के सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है. नये कमेटी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमण सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सिंधिया, राधामोहन सिंह, अन्नपूर्णा देवी, बैजयंत जय पांडाय, रघुवव दास, पश्चिम बंगाल के मुकुल राय, उत्तर प्रदेश के रेखा वर्मा, गुजरात के डॉ भारती बेन शियाल, तेलंगाना से डीके अरुणा, नागालैंड के एम चुबा एओ और केरला के अब्दुल्ला कुटी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर राजस्थान से भुपेंद्र यादव, उत्तर प्रदेश के अरुण सिंह, मध्य प्रदेश के कैलाश विजयवर्गीय, दिल्ली के दुष्यंत कुमार गौतम, आंध्रप्रदेश के डी पुरंदेश्वरी, कर्णाटक के सीटी रवि, पंजाब के तरुण चुग, असम के दिलीप सैकिया जबकि संगठन महामंत्री के पद पर दिल्ली के बीएल संतोष को बनाया गया है. संयुक्त महामंत्री के पद पर मुंबई के वी सतीश, रायपुर के सौदान सिंह, लखनऊ के शिवप्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर महाराष्ट्र के बिनोद तावड़े, बिहार के राजीव प्रताप रुढ़ी, दिल्ली के नलिन एस कोहली, कर्णाटक के सांसद राजीव चंद्रशेखर, उत्तर प्रदेश के गौरव भाटिया, उत्तर प्रदेश के ही सैयत जाफर इस्लाम, केरल के टॉम वडक्कण, मुंबई के संजु वर्मा, दिल्ली के गोपाल कृष्ण अग्रवाल, पंजाब के इकबाल सिंह लालपुर, दिल्ली के आरपी सिंह, राजस्थान के राज्यवर्धन सिंह राठौर, ओड़िशा के अपराजिता षाड़ंगी, महाराष्ट्र के हीना गावित, बिहार के गुरुप्रकाश, नागालैंड के मनहुनलूमो किकोन, दिल्ली के नुपूर शर्मा, पश्चिम बंगाल के राजू बिस्ता और दिल्ली के केके शर्मा को शामिल किया गया है. कोषाध्यक्ष के पद पर उत्तर प्रदेश के राजेश अग्रवाल, सहकोषाध्यक्ष के पद पर मध्यप्रदेश के सुधीर गुप्ता, केंद्रीय कार्यालय सचिव के पद पर उत्तराखंड के महेंद्र पांडये, प्रभारी राष्ट्रीय आइटी सेल और सोशल मीडिया अमित मालवीय को बनाया गया है.
bjp-national-new-committee-भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने रघुवर दास, अन्नपूर्णा देवी को भी बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, समीर उरांव बने अनुसूचित जनजाति मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषित की अपनी टीम, पूरी सूची देखें
[metaslider id=15963 cssclass=””]