राजनीतिbjp-protest-against-state-government-भाजपा ने किसानों के दर्द को लेकर किया खेतों में प्रदर्शन, जमशेदपुर...
spot_img

bjp-protest-against-state-government-भाजपा ने किसानों के दर्द को लेकर किया खेतों में प्रदर्शन, जमशेदपुर में किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा से लेकर तमाम भाजपा के संगठनों ने जताया विरोध

राशिफल

जिला परिषद के उपाध्यक्ष सह भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी राजकुमार सिंह किसानों को संबोधित करते हुए.

रांची/जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के निर्देश पर शुक्रवार को पूरे राज्य में भाजपा और पार्टी के विभिन्न मोर्चा की ओर से आंदोलन किया गया. इसके तहत लोगों ने खेतों में उतरकर अपना विरोध दर्ज कराया. इसके तहत जमशेदपुर के दक्षिण गदड़ा के तुपुडांग गांव में किसानों के समर्थन में धरना दिया गया. किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी और जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में यहां आंदोलन हुआ. यहां काफी संख्या में किसानों ने धरना में शामिल होकर हेमंत सोरेन सरकार की किसान विरोधी नितियों का विरोध किया. इसके अलावा सरजामदा में जिला किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विश्वजीत कुमार के नेतृत्व में धरना दिया गया, जिसमें राजकुमार सिंह शामिल हुए. दोनों स्थानों पर धरना में जिला कार्यसमिति सदस्य पंकज सिन्हा, परसुडीह मंडल अध्यक्ष त्रिदिब चट्टराज, महामंत्री देवेंद्र सिंह, रमेश उपाध्याय, सुजीत सिंह, मंगल कर्मकार, मुकेश शर्मा, राजू शर्मा, सागर गोराई, मनोज प्रजापति, संजय डे, भारत गोराई, हीरा साव, जवाहर कुशवाहा, ललन यादव, आकाश साहू, सुजीत सिंह, बिट्टू दत्ता, रीत सिंह, राज सिंह, शंभू मुखी, शिव हांसदा, मोना देवगम, अमन कुंकल, सोना समद, लालू कुंकल, थापा हेस्सा, छोटो देवगम, गुरुचरण समद, ड़ाड़ू सिद्धू, सीताराम समद, सुनील देवगम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. (नीचे पढ़े जमशेदपुर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का आंदोलन)

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जमशेदपुर की ओर से किया गया आंदोलन.

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा
भाजपा जमशेदपुर महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा ने किसानों को वर्तमान सरकार द्वारा अभी तक धान का बकाया राशि भुगतान नहीं करने के विरोध में खेतों में किसानों के साथ हेमंत सोरेन सरकार का विरोध किया. भाजपा जमशेदपुर महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद के नेतृत्व में खेतों में वर्तमान सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया.
पिछले कई महीनों से हेमंत सोरेन की सरकार किसानों के अनाज की राशि का भुगतान अब तक नहीं किया है. यदि राज्य सरकार जल्द से जल्द किसानों के अनाज की राशि का भुगतान नहीं करती है तो किसानों को हक दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी इससे भी बड़ा आंदोलन पूरे राज्य भर में करेगी. इस आंदोलन में शामिल जमशेदपुर महानगर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद, महामंत्री चंचल भाटिया, मेराज अहमद, उपाध्यक्ष मोहम्मद फैयाज, जगतार सिंह, तहसीन हाशमी, फैज सुर्खाब, राजू राजन, सोनू सरदार, सुरेंद्र सिंह शिंदे, विजय सोये, हीरा मुर्मू, मोहम्मद शमीम एवं काफ़ी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद थे.

सोनारी भाजपा मंडल की ओर से किया गया आंदोलन.

सोनारी मंडल
सोनारी मंडल भाजपा की ओर से झारखंड के हेमंत सरकार द्वारा धान क्रय का भुगतान नहीं करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में खेत और खलिहान में सांकेतिक रूप से एकदिवसीय खेत में धरना दिया गया. किसान मोर्चा के मंडल प्रभारी मनीष कुमार पाण्डेय एवं मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार की देखरेख में धरना-प्रदर्शन किया गया, जिसमें किसान मोर्चा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष दिपू सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, जिला कार्यसमिति सदस्य सुनील कुमार सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमिताभ सेनापति, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मिडिया प्रभारी सोनू ठाकुर, मंडल महामंत्री नारायण प्रसाद, किशोर साहू, किसान मोर्चा के महामंत्री राज लोधी, राजेश पाण्डेय, किसान मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाक्टर दीपक घोष, डाक्टर राजीव यादव, मंडल उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह यादव, संजय रजक, शंकर सिंह, भरत भुषण, विनोद यादव, एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हिरा लाल रजक, एसटी मोर्चा के अध्यक्ष सुशील हेसा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष राहुल तिवारी, ओबीसी मोर्चा के सुबोध कर्मकार, अल्पसंख्यक के नरेंद्र सिंह, मंडल के दीपक नाग, खिलावन वर्मा, आशीष जायसवाल, सुजीत सिंह आदित्या, मनीष साहू, घनश्याम साहू, लक्षमण गोप, भोला सिंह, समीर पोद्दार, देवाशीष चंद्र, प्रिंस, जयप्रकाश प्रसाद, रिंकु प्रसाद, नरेश प्रसाद, विट्टू, चेपा महतो, धनंजय कुमार एवं अन्य लोग शामिल हुए.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading