राजनीतिBJP state president's visit to Kolhan : पश्चिमी सिंहभूम में बिखरी भाजपा...
spot_img

BJP state president’s visit to Kolhan : पश्चिमी सिंहभूम में बिखरी भाजपा को मजबूती देने चाईबासा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा जिला कार्यकारिणी समित की बैठक में नये-पुरानों को साधने की कोशिश

राशिफल

चाईबासा : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शुक्रवार को चाईबासा में जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक में शिरकत की। पार्टी को मजबूत बनाने व नये-पुराने कार्यकर्ताओं को साधने की कोशिश की। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा की नीति सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने का निर्देश दिया और आपसी गुटबाजी, अंतर्कलह को दूर करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग मंत्रणा भी की। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुलाब फूल देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद दीपक प्रकाश चाईबासा स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दौरे की शुरुआत की। दीपक प्रकाश ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सरकार की खामियों को समय-समय पर उजागर करना चाहिए, ताकि सरकार की नाकामी जनता के सामने आ सके। (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव के समय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जो जनता से वादा किया था, वह एक भी पूरा नहीं हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 10 दिसंबर तक हर हाल में पंचायत समिति का गठन कर लेना है। 15 दिसंबर तक सभी प्रखंड में कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के पदाधिकारी भाग लेकर कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद करेंगे। साथ ही पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष सभी प्रखंडों में एक दिवसीय प्रवास कर कार्यकर्ताओं को एक अभिभावक के तौर पर सीख देंगे। इसके अलावा दीपक प्रकाश ने संघ व पुराने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। सबको एक साथ लेकर चलने की बात कही। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा, जिलाध्यक्ष विपिन पुरती, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी, मनीष राम, वरिष्ठ भाजपा नेता मो. बारिक, अनूप कुमार सुल्तानियां, संजय मिश्रा, जेबी तुबिद, बंशी यादव, प्रताप कटियार, गीता बालमुचू, अनिल बिरुली समेत अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading