चाईबासा : कोल्हान में जबसे भारतीय जनता पार्टी का नई कमेटी बनी है तबसे पार्टी के अंदर आपसी गुटबाजी चल रही है, जिसके कारण पार्टी संगठन मजबूत नहीं हो पा रही है। इन सभी मामलों को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। चाईबासा पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपने दौरे की शुरुआत किया।कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा के नीति सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने का निर्देश दिया तथा आपसी गुटबाजी एवं अंतर्कलह को दूर करने की सलाह दी इस दौरान वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अलग-अलग मंत्रणा करते नजर आए।प्रदेश अध्यक्ष ने एक बार फिर राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के 1 वर्ष पूरा कर चुका है। बाबजूद पूरी तरह से फेल हो चुकी है। 1 साल तक इस सरकार का कार्यकाल आदिवासी विरोधी, महिला विरोधी, किसान विरोधी एवं विकास विरोधी रहा है। इससे पहले रांची से चाईबासा जाने के क्रम में बंदगांव प्रखंड से लेकर चाईबासा तक जगह जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का स्वागत किया। अब देखने लायक बात यह है कि पार्टी के अंतरकलह को कितना सुलझाने में सार्थक होते है,या फिर वैसी ही गुटबाजी पार्टी के अंदर चलती रहेगी।कोल्हान में भारतीय जनता पार्टी के संगठन को कितनी संजीवनी प्रदान कर सकते है यह तो देखने वाली बात है। (नीचे भी पढ़ें)
राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश चाईबासा पहुंचने पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दौरे की शुरुआत की. इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, जिला अध्यक्ष विपिन पूर्ती, प्रताप कटिहार और अन्य कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित रहे. वहीं सरकार के खिलाफ रूपरेखा बनाने पर भी चर्चा की गई।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि यह कोल्हान क्षेत्र जनसंघ के काल से ही हमारा कार्य क्षेत्र रहा है. भारतीय जनता पार्टी का जनाधार काफी बड़ा है उसे सहेजते हुए, कैसे और बड़ा बनाएं. इसके लिए हम सभी बैठकर चर्चा करेंगे. इसके साथ ही इस निरंकुश, तानाशाह सरकार, भ्रष्टाचारियों को संरक्षण और बिचौलियों की बदौलत चलने वाली इस सरकार के खिलाफ हम लोग रूपरेखा तैयार करेंगे.एक वर्ष में सरकार के पास गिनती कराने जैसा कुछ नहींउन्होंने कहा कि इस सरकार का यह 1 वर्ष आदिवासी विरोधी महिला विरोधी और विकास विरोधी रहा है. इस एक वर्ष में सरकार के पास काम गिनाने के लिए एक भी उदाहरण नहीं है. पश्चिम सिंहभूम जिला से आर्थिक संसाधन लुट करके अपने हित मे कैसे काम करें इसके लिए वे काम कर रहे हैं.भाजपा की नीति सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने का दिया निर्देशइस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इसके साथ ही उन्होंने भाजपा की नीति सिद्धांतों को गांव-गांव तक पहुंचाने का निर्देश दिया और आपसी गुटबाजी, अंतर्कलह को दूर करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी अलग-अलग बैठक करते नजर आए.