राजनीतिcongress-party-कांग्रेस की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी रहेगी सोनिया गांधी, झारखंड में खुशी...
spot_img

congress-party-कांग्रेस की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी रहेगी सोनिया गांधी, झारखंड में खुशी की लहर, झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा-

राशिफल

सोनिया गांधी.

नयी दिल्ली/रांची : नयी दिल्ली में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में तय किया गया है कि सोनिया गांधी ही अंतिरिम अध्यक्ष के तौर पर काम करती रहेंगी. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में यह तय किया गया कि सोनिया गांधी को फिलहाल अंतरिम अध्यक्ष बनाये रखा जाये. करीब 6 माह के लिए वे पद पर बनी रहेंगी और सारे कामकाज को देखेंगी. सीडब्ल्यूसी की नयी दिल्ली में हुई बैठक में नेतृत्व को लेकर काफी कुछ बातें हुई है. सभी लोगों ने सोनिया गांधी को अपने पद पर बने रहने की अपील की तो राहुल गांधी ने खुद अध्यक्ष पद की दावेदारी करने या उनको फिर से अध्यक्ष पद पर बनाये रखने के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया. इसके बाद सोनिया गांधी को किसी तरह मनाया गया कि वे तत्काल अध्यक्ष पद पर बनी रहे. आपको बता दें कि सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी. इसके बाद सोनिया गांधी से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से लेकर तमाम नेताओं ने अपील की कि वे अपने पद पर बने रहे, जिसके बाद सोनिया गांधी फिर से अंतरिम अध्यक्ष के पद पर बनी रहे. कांग्रेस वर्किंग कमेटी की यह बैठक सोनिया गांधी को करीब दो सप्ताह पहले लिखी गई एक चिट्ठी की प्रतिक्रिया के तौर पर बुलाई गई थी. कम से कम 23 नेताओं जिनमें कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य, यूपीए सरकार में मंत्री रहे नेता और सांसदों ने सोनिया गांधी को संगठन के मसले पर चिट्ठी लिखी थी. चिट्ठी में सशक्त केंद्रीय नेतृत्व के साथ पार्टी को चलाने की सही रणनीति पर जोर दिया गया था. इसमें कहा गया था कि नेतृत्व ऐसा हो जो सक्रिय हो और जमीन पर काम करता दिखे. इसके बाद यह बैठक बुलायी गयी थी.

झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्य्क्ष ने किया स्वागत
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह राज्य के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने सोनिया गांधी को अगले लोकसभा चुनाव तक पूर्णकालीन कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहने का आग्रह किया है. डॉ उरांव ने कार्यकारी अध्यक्ष फिर से बनने पर प्रसन्नता जाहिर की. उन्होंने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में कहा था कि सोनिया गांधी ने विपरीत परिस्थियों में कांग्रेस की कमान संभाली और कांग्रेस को नई उंचाई प्रदान की. आपके और राहुल गांधी के प्रयास से कई राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी इसलिए आपसे आग्रह है कि अगले लोकसभा चुनाव तक आप अध्यक्ष पद पर बनी रहे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading