राजनीतिcongress-president-action-किसान बिल के खिलाफ आहूत रैली में बार-बाला का डांस कराने वाले...
spot_img

congress-president-action-किसान बिल के खिलाफ आहूत रैली में बार-बाला का डांस कराने वाले नेताओं पर गिरी गाज, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले के चार नेताओं को किया निलंबित, देखें-video-वीडियो-video-कांग्रेस के कार्यक्रम के दौरान कैसा हुआ था बार-बाला का डांस

राशिफल

लाल घेरे में शैलेज सिंह, हरा घेरे में राणा सिंह

रांची : झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने पूर्वी सिंहभूम जिला के शैलेज सिंह, सरायकेला-खरसावां जिला के राणा सिंह, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष मोहसीन खान एवं कुकडू प्रखंड कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश्वर महतो को जान-बूझकर पार्टी की छवि धूमिल करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. रविवार को यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने निलंबित लोगों को एक सप्ताह के अन्दर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है. जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को कुकड़ू हाट मैदान में आयोजित किसान रैली में अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई हुई. (नीचे देखे पूरी खबरें)

दरअसल, कांग्रेस कृषि बिल के खिलाफ रैली कर रही थी. फरवरी माह के मध्य में सरायकेला-खरसावां जिले के ईंचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकडू हाट मैदान में रैली आहूत की गयी थी. इस रैली में राज्य के मंत्री आलमगीर आलम को अतिथि बनाया गया था. कुकडु प्रखंड क्षेत्र के कुकडु साप्ताहिक हाट में कांग्रेस द्वारा जन आक्रोशित रैली का आयोजन किया गया था, जिसमें झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम भी पहुंचे थे. जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए सड़क, बिजली, पानी सहित राज्य के चौमुखी विकास करने की बात कही. वही उन्होंने मंच से केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून को जनविरोधी बताया. वही मंत्री के जाते ही जनाक्रोश रैली के लिए बनाए गए कांग्रेसियों का मंच रंग मंच में तब्दील हो गया था, जहां किसानों के लिए कांग्रेसियों ने जो इंतजामात किए थे, उसे देखकर आप भी यही कहेंगे कि वाह… उक्त मंच पर बार बालाओं ने लैला मैं लैला की धुन पर जमकर किसानों का मनोरंजन किया. फिर क्या था, इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने गंभीरता से लिया और तत्काल चार लोगो को सस्पेंड कर दिया.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading