
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी विधानसभा में भारतीय जन मोर्चा के युवा मोर्चा की ओर से मंडल अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है. इस दौरान दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गयी है. भाजमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुबोध कुमार के निर्देश पर महानगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित शर्मा ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के बिरसानगर मंडल अध्यक्ष अमित राम, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अनिकेत सावरकर, साकची मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह, टेल्को मंडल अध्यक्ष आयुष प्रसाद, टेल्को मंडल अध्यक्ष रौशन शर्मा, लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष विकास कामत, बारीडीह मंडल अध्यक्ष गोल्डी सिंह, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह और सीतारामडेरा का मंडल अध्यक्ष गोल्डन पांडेय को नियुक्त किया है. वहीं जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सोनारी मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह राघव, कदमा मंडल अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय और उलीडीह मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार तिवारी को बनाया गया है. इधर भाजमो बिरसानगर मंडल अध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव ने कमेटी का विस्तार करते हुए जेके पांडेय, जय प्रकाश सिंह तथा नंदिता गगराई को उपाध्यक्ष, राजू कर्मकार को महासचिव, प्रीतपाल सिंह, खोगन गोराई और जनकी गोप को सचिव और रामनाथ दास को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है. साथ ही कमेटी में 46 सदस्य भी बनाए गए है.