राजनीतिjamshedpur-bjm-jal-satyagrah-टाटा स्टील यूटिलिटीज के खिलाफ भाजमो एकजुट, विधायक सरयू राय के रविवार...
spot_img

jamshedpur-bjm-jal-satyagrah-टाटा स्टील यूटिलिटीज के खिलाफ भाजमो एकजुट, विधायक सरयू राय के रविवार के जल सत्याग्रह को दिया गया अंतिम रुप, यह है तैयारियां

राशिफल

जमशेदपुर : टाटा स्टील यूटिलिटीज (पहले जुस्को) द्वारा पूर्वी विधानसभा के केबुल बस्ती न्यु डीएस फ्लैट सहित तमाम अन्य बस्तियों में पेयजल कनेक्शन देने के मामले में किए जा रहे वादाखिलाफी के विरूद्ध एकजुट होकर प्रतिकार करेगी. भाजमो और विधायक सरयू राय द्वारा आहूत जलसत्याग्रह में मंडल अध्यक्ष एवं तमाम पार्टी कार्यकर्ता कोविड नियमों का पालन करते हुए शरीक होंगे. इस आशय की जानकारी शनिवार को भाजमो जिला कार्यालय में आयोजित मंडल अध्यक्षों की बैठक में पूर्वी विधायक संयोजक अजय सिन्हा ने दी. श्री सिन्हा ने मंडल अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और रविवार के कार्यक्रम हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए कहा. अजय सिन्हा ने बताया कि पूर्वी विधानसभा के दर्जनों बस्तियों एवं हजारों लोगों के घरों तक टाटा स्टील यूटिलिटीज पेयजल कनेक्शन देने में आनाकानी कर रही है जिसे भाजमो किसी भी सुरते-हाल में स्वीकार नहीं करेगी और पूर्वी की जनता के मौलिक अधिकार के लिए नेता सरयू राय के आह्वान पर जनांदोलन का आगाज करेगी. बैठक में भाजमो जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, मंत्री राजेश कुमार झा, विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, विधायक प्रतिनिध (व्यवसाय मामलों) सह महानगर प्रवक्ता आकाश आह, टेलको मंडल अध्यक्ष महेश तिवारी, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष कैलाश झा, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष एम चन्द्रशेखर राव, बारिडीह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, साकची मंडल अध्यक्ष वरूण सिंह, लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष बिनोद राय,बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, सितारामडेरा मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, बर्मामाइंस मंडल प्रतिनिध कमल किशोर, शंभु झा सहित अन्य उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading