जमशेदपुर : भारतीय जनता मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने भाजमो महिला मोर्चा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष के तौर पर टेल्को निवासी मंजू सिंह को नियुक्त किया है। इसके साथ ही जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष के रिक्त पद पर निवारण विशाल को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। सुबोध श्रीवास्तव ने नवनियुक्त महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू सिंह तथा सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष निवारण विशाल से अनुरोध किया है कि वे अपनी कार्यसमिति का शीघ्र विस्तार करें और पार्टी को आगे ले जाने में अपनी क्षतता का उपयोग करते हुए अपना योगदान दें। मंजू सिंह ने इसके लिए आभार प्रकट किया है तथा आश्वस्त किया है कि वे जल्द अपनी कार्यसमिति का विस्तार करेंगे और जनहित में तथा पार्टी हित में पार्टी को आगे ले जाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाएंगे। ज्ञात हो कि मंजू सिंह विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़कर कार्य करती रही हैं तथा कई महिला संगठनों का नेतृत्व भी कर चुकी हैं।
Jamshedpur-BJM : मंजू सिंह बनीं भाजमो महिला मोर्चा की जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष, निवारण विशाल बने सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष
[metaslider id=15963 cssclass=””]