
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा में भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) सीतारामडेरा मंडल महिला इकाई की एक बैठक सीतारामडेरा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा देवी की अध्यक्षता में हुई. इसमें सर्वसम्मति से भारतीय जनतंत्र मोर्चा सीतारामडेरा मंडल में महिला मोर्चा की गठन किया गया जिसमें मुख्य रूप से अतिथि के रूप में जमशेदपुर भाजमो महिला अध्यक्ष मंजू सिंह, जिला महामंत्री सह जिला सदस्यता प्रभारी मनोज सिंह उज्जैन, महिला जिला महामंत्री सीमा दास, महामंत्री किरण सिंह, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार यादव, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष गोल्डन पांडेय, जिला उपाध्यक्ष कोकली मुखर्जी, जिला मंत्री मनोरमा सिंह, जिला कार्यकारिणी रंजीता राय, सीमा गोस्वामी, सीता देवी, पिंकी विश्वास, आरती देवी, डी मनी, मुख्य रूप से पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे. सीतारामडेरा महिला मोर्चा समिति में शारदा शर्मा अध्यक्ष, रेणु गुप्ता एवं सुष्मिता सरकार महामंत्री, आशा राय, हरदीप कौर, मीना देवी, उपाध्याय, नीना ममता, उर्मिला देवी, उमा कोड़ा, साखी पाल मंत्री, चंपा देवी कोषाध्यक्ष, कृष्णा देवी कार्यालय प्रभारी, आशा शर्मा मीडिया प्रभारी बनाये गये.