राजनीतिjamshedpur-bjp-attacks-government-जमशेदपुर भाजपा का झामुमो-कांग्रेस पर बड़ा हमला, देवेंद्र सिंह बोले-मंत्री मुंह में...
spot_img

jamshedpur-bjp-attacks-government-जमशेदपुर भाजपा का झामुमो-कांग्रेस पर बड़ा हमला, देवेंद्र सिंह बोले-मंत्री मुंह में काली पट्टी बांधकर नाटक कर रहे है, झामुमो आतंक फैला रहा है, महाराष्ट्र में कांग्रेस की ही सरकार है, वहां से मुख्यालय यहां मंगवा लें हेमंत सोरेन की सरकार

राशिफल

भाजपा नेता देवेंद्र सिंह.

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रह चुके देवेंद्र सिंह ने झामुमो के आंदोलन पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस का टाटा स्टील प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन एक दिखावा है. लोगों को भ्रमित करने का प्रयास है. दो साल से झारखंड में इनकी सरकार हैं, कहीं विकास का काम हुआ नही ? जनता त्राहिमाम है. डकैती, बलात्कार, छिनतई हजारों की संख्या में हो रही है. झारखंड की भोली-भाली जनता को दिग्भ्रमित करते हुए उद्यमियों से व्यक्तिगत मोचन वसूलने के लिए कंपनियों के गेट जाम कर रहे हैं. जमशेदपुर के विधायक झारखंड सरकार के मंत्री मुंह में पट्टी बांधकर नाटक कर रहे हैं. टाटा प्रबंधन के जितने भी मुख्यालय हैं, कांग्रेस के शासनकाल में ही मुंबई में स्थानांतरित हुए. जहां तक कमिंस कंपनी के मुख्यालय का सवाल है ? महाराष्ट्र जाने के लिए, वहां पर भी इन्हीं लोगों की सरकार है, वहां की सरकार से आदेश कराकर झारखंड में मुख्यालय ला दे. जब सोनिया, हेमंत की सरकार ही धरना और गेट जाम करवा रही है, घातक हथियार लेकर प्रदर्शन कर आतंक का माहौल पैदा किया जा रहा है. झारखंड में औद्योगिक विकास कहां से होगा, उद्योग पलायन करेंगे, मजदूर बेरोजगार होंगे, इनके नेता वसूली अभियान चलाकर मालामाल होंगे, जनता सब देख रही है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading