राजनीतिjamshedpur-bjp-burns-effigy-of-saryu-roy-जमशेदपुर के कई मंडलों में भाजपाइयों ने फूंका विधायक सरयू राय का...
spot_img

jamshedpur-bjp-burns-effigy-of-saryu-roy-जमशेदपुर के कई मंडलों में भाजपाइयों ने फूंका विधायक सरयू राय का पुतला, अपराधियों व भू-माफियाओं को संरक्षण देने का सरयू राय पर लगाया आरोप, लगाए सरयू राय मुर्दाबाद के नारे

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर में बढ़ते अपराध व अपराधियों को लागातर संरक्षण देने के आरोप में पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विधायक सरयू राय का पुतला फूंका. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अन्तर्गत सातों मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में क्षेत्र के प्रमुख चौक पर भाजपाइयों ने भाजपा नेता सह युवा अधिवक्ता प्रकाश यादव के हत्यारे को भाजमो पार्टी में पद देकर संरक्षण देने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए विधायक सरयू राय का पुतला दहन किया. इस दौरान भाजपाइयों ने ‘सरयू राय मुर्दाबाद’, ‘हत्यारों को संरक्षण देना बंद करो’ जैसे नारे लगाए. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त रोष देखा गया, भाजपाइयों ने हाथों में पोस्टर लिए सरयू राय पर जमीन माफियाओं को संरक्षण देने व भू-माफिया को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया. इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्य्क्ष गुंजन यादव ने कहा कि भाजपा नेता सह युवा अधिवक्ता प्रकाश यादव की निर्मम हत्या पर भारतीय जन मोर्चा के बिरसानगर संयोजक अमुल्यो कर्मकार को जिस तरह से विधायक सरयू राय ने संरक्षण दिया व घटना का रुख मोड़ने का प्रयास किया उससे भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं अपितु अमजनों में भी रोष है.

हत्या के बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद भी भाजमो द्वारा हत्यारे अमुल्यो कर्मकार को पद से ना हटाना भी भू-माफियाओं के प्रति विधायक सरयू राय के समर्थन व प्रेम को दर्शाता है. पिछले कई महीनों के अवधि को ध्यान से देखा जाए तो शहर में विशेषकर जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में अपराधियों के मंसूबे मजबूत हुए हैं. महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि भाजपा नेता की हत्या के विरोध में कल भाजपा कार्यकर्ता आवास पर काला बिल्ला लगाकर धरना प्रदर्शन करेंगे. पुतला दहन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, खेमलाल चौधरी, रामबाबू तिवारी, कल्याणी शरण, संजीव सिंह, गुरदेव सिंह राजा, कुलवंत सिंह बंटी, पप्पू सिंह, हेमंत सिंह, राकेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह राजा, हलदर नारायण शाह, बंटी अग्रवाल, सुमित श्रीवास्तव, चंद्रशेखर राव, सूर्यकांत झा, संतोष तिवारी, गुरचरण सिंह बिल्ला, मणि मोहंती, सत्येंद्र पासवान, अमिश अग्रवाल, पप्पू उपाध्याय, दीपू वर्मा, प्रेम झा, कुमार अभिषेक, विकाश शर्मा, ऋषव सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इन मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ पुतला दहन :
गोलमुरी गोलचक्कर पर गोलमुरी मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा के नेतृत्व में, बर्मामाइंस टेम्पो स्टैंड के पास मंडल अध्यक्ष दीपक झा के नेतृत्व में, सन्डे मार्केट में बिरसानगर मंडल अध्यक्ष श्रीराम प्रसाद के नेतृत्व में, आजाद मार्केट में टेल्को मंडल अध्यक्ष पप्पू मिश्रा के नेतृत्व में, बारीडीह गोलचक्कर पर मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर के नेतृत्व में, भालुबासा चौक पर सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रमेश नाग के नेतृत्व में, काशीडीह चौक पर साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा के नेतृत्व में पुतला दहन कर सैकड़ों भाजपाइयों ने आक्रोश व्यक्त किया.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading