राजनीतिjamshedpur-bjp-जमशेदपुर में भाजपाइयों ने लॉकडाउन में ऐसे मनाया भाजपा का स्थापना दिवस
spot_img

jamshedpur-bjp-जमशेदपुर में भाजपाइयों ने लॉकडाउन में ऐसे मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

राशिफल

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो अपने घर पर झंडा लगाते हुए.

जमशेदपुर : भाजपा का स्थापना दिवस कोरोना वायरस की महामारी के बीच मनायी गयी. इसके तहत जमशेदपुर में भाजपाइयों द्वारा लॉकडाउन के बीच स्थापना दिवस मनाया गया. इसके तहत कई लोगों ने अपने घरों में ही स्थापना दिवस मनाया जबकि महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया जबकि कई लोगों ने अपने घरों के बाहर ही झंडा फहरा दिया. कोई बड़ा आयोजन नहीं हुआ, लेकिन अलग-अलग ही सारे लोगों ने इस कार्यक्रम को मनाया.

अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाते डॉ दिनेशानंद गोस्वामी.

जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो के बिष्टुपुर स्थित आवास मे भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा लगाया गया. इस मौके पर सरोज महापात्रा समेत तमाम नेता भी मौजूद थे. इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर बिष्टुपुर स्थित अपने आवास पर भाजपा का झंडा फहराया तथा झंडा को नमन किया. उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि विश्व के सबसे बड़े दल भाजपा के हम कार्यकर्ताओं हैं. भारतीय जनसंघ तथा भारतीय जनता पार्टी का अतीत मातृभूमि की सेवा का है. भाजपा का लक्ष्य अंत्योदय है.

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह.

इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरू सिंह, भाजपा नेता संजीव सिन्हा, पूर्व बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष ललन द्विवेदी तथा भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे. इसी तरह जमशेदपुर पश्चिम से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने अपने घर पर ही भाजपा का झंडा फहराकर सोशल मीडिया पर पोस्ट की और भाजपा को आगे ले जाने का संकल्प लिया.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading