राजनीतिjamshedpur-bjp-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण पर भाजपा घोड़ाबांधा मंडल ने केंद्रीय...
spot_img

jamshedpur-bjp-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण पर भाजपा घोड़ाबांधा मंडल ने केंद्रीय मंत्री के आवास पर किया लड्डू वितरण, जलाये दीप

राशिफल

जमशेदपुर : देश की प्रथम आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाये जाने को लेकर भाजपा घोड़ाबांधा मंडल की ओर से लड्डू वितरण किया गया. इस दौरान जमकर खुशियां मनायी गयी. इन लोगों ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में नई शुरुआत है. द्रौपदी मुर्मू के देश की 15वी राष्ट्रपति की शपथ ग्रहण करने पर भाजपा घोड़ाबांधा मंडल के अध्यक्ष दीपक पाल के नेतृत्व में लडडू वितरण का कार्यक्रम केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा आवास के बाहर किया गया. आदिवासी समाज के लोग तथा महिलाओं ने बहुत खुशी प्रकट की इस अवसर पर जनजातीय गौरव के नाम केन्द्रीय मंत्री के आवास के बाहर दिया जलाया गया और सभी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में एक नीचे तबके से छोटे से गांव की आदिवासी महिला का राष्ट्रपति बनना गौरव की बात है. इसके लिए पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार धन्यवाद के पात्र है. इस कार्यक्रम में पूर्व प्रसाद गणेश सोलंकी, जिला के विशेष आमंत्रित सदस्य अनिल श्रीवास्तव, जिला के मंत्री जितेन्द्र राय, हरदीप सिंह, नीरज शर्मा, विकास सहाय, कृष्णा कुमार बारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय गोराई, महिला मोर्चा अध्यक्ष मौसमी सिंघो तथा मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading