
जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा भवन में नमाज के लिए एक कमरा आवंटित किये जाने के खिलाफ जमशेदपुर भाजपा ने साकची बड़ा गोलचक्करके पास जमकर धरना दिया. इन लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इस धरना में जमशेदपुर भाजपा के अध्यक्ष गूंजन यादव के अलावा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी रह चुके मनोज सिंह समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया. इस दौरान भाजपा की ओर से जोरदार तरीके से नारेबाजी की गयी. (नीचे देखे वीडियो और पूरी खबर)
भाजपा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार द्वारा तुष्टिकरण की राजनीति की जा रही है. झारखंड विधानसभा में अल्पसंख्यक समुदाय के लिए अलग से नमाज कमरा आवंटित करने का तालिबानी फ़रमान जारी कर दिया है. इसको वे लोग किसी भी हाल में बरदाश्त नहीं करेंगे. इन लोगों ने कहा कि या तो हिंदूओं को भी जगह दी जाये या फिर नमाज का कमरा भी हटा दिया जाये. सारे धर्म को या तो जगह मिलनी चाहिए, क्योंकि सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर राज्य को बांटने का प्रयास कर रही है. इन लोगों ने जमकर हंगामा किया. (नीचे देखे तस्वीरें और पूरी खबर )

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, सुधांशु ओझा, महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, मंत्री पप्पू सिंह, मनोज राम, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, आईटी सेल प्रभारी नारायण पोद्दार, मनी मोहंती, कोस्तव राय, बिमल बैठा, समेत भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचीराम बाउरी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अजीत कालिंदी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष बिनानंद सिरका एवं महानगर अंतर्गत मंडल अध्यक्ष बजरंगी पांडेय, चंचल चक्रवर्ती, त्रिदेव चट्टराज, संजय सिंह, हन्नु जैन, संतोष ठाकुर, सुरेश शर्मा, हेमंत सिंह, अजय सिंह, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, दीपक झा, बजरंगी पांडेय, पवन सिंह, बिनोद राय, राजेश सिंह, संजय तिवारी, राकेश लोधी समेत समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.