जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा के बारीडीह मंडल एवं पश्चिमी विधानसभा के मानगो मंडल ने कमिटी का विस्तार किया. बुधवार को महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की स्वीकृति के पश्चात बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर एवं मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय ने मंडल कार्यसमिति की घोषणा की.
मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में बनी कमिटी इस प्रकार है :
बारीडीह मंडल कमिटी-अध्यक्ष-संतोष ठाकुर, उपाध्यक्ष-पंकज प्रिय, पंकज मिश्रा, विकेश कुमार, गिरधारी सिंह, महामंत्री-कुमार अभिषेक, निर्मल सिंह, मंत्री-नीलू झा, राजेश प्रसाद रजक, विजय साहू, ऋषिकेश संजीव, ऋषिकेश चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष-प्रवीण कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी-पुष्पेंद्र कुमार व प्रमोद मिश्रा, कार्यालय मंत्री-अरुण कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी-निकेत सिंह, हरजिंदर सिंह रिंकू, आइटी सेल प्रभारी-राजेश राय, सरोज कुमार शामिल है. इसके अतिरिक्त 25 लोगों को मंडल कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है.
मानगो मंडल कमिटी-अध्यक्ष-बिनोद राय, उपाध्यक्ष-सुनिल सिंह, नन्दकिशोर सिंह (कल्लु), घनश्याम साव, बिनोद सिंह, महामंत्री-धमेन्द्र कुमार, संतोष उपाध्याय, मंत्री-प्रताप साहू, अंकेश कुमार श्रीवास्तव, सौरव डे, रितु विश्वकर्मा, हीरा मुर्मू, कोषाध्यक्ष-प्रदीप गौड़, सह-कोषाध्यक्ष-छोटु सुधीर सिंह, कार्यालय मंत्री-अजय सिंह, बमबम प्रसाद, मीडिया प्रभारी-सुनिल गोराई, शिव कुमार पाण्डेय, सोशल मिडिया प्रभारी-राजकुमार सिंह, आईटी सेल प्रभारी-चंदन चौधरी, सुशील कुमार समेत करीब 37 लोगों को कार्यसमिति सदस्य एवं 25 लोगों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव एवं महानगर प्रवक्ता प्रेम झा ने मंडल पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों में को शुभकामनाएं व्यक्त की है.
jamshedpur-bjp-जमशेदपुर भाजपा के मंडलों का विस्तार जारी, बारीडीह मंडल के महामंत्री बने कुमार अभिषेक व निर्मल, मानगो मंडल का भी हुआ विस्तार, जानें कहां कौन बना पदाधिकारी
[metaslider id=15963 cssclass=””]