राजनीतिjamshedpur-bjp-भाजपा जमशेदपुर महानगर ने कदमा में किया प्रतिभा का सम्मान, इंटरमीडिएट की...
spot_img

jamshedpur-bjp-भाजपा जमशेदपुर महानगर ने कदमा में किया प्रतिभा का सम्मान, इंटरमीडिएट की पढ़ाई के साथ खेल सामग्री के खर्च का करेंगे वहन

राशिफल

जमशेदपुर : कदमा शास्त्रीनगर निवासी एवं हैंडबॉल के उभरते हुए राज्य स्तरीय खिलाड़ी विकास पांडेय की प्रतिभा को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने सम्मान किया. भाजपा जमशेदपुर महानगर के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में भाजपाइयों ने कदमा शास्त्रीनगर बी ब्लॉक निवासी विकास पांडेय के घर जाकर उन्हें पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र भेंटकर उनकी प्रतिभा को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया. इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि अपने दैनिक जीवन की समस्याओं के कारण मुसीबतों का सामना कर रहे लौहनगरी के प्रतिभावान हैंडबॉल खिलाड़ी विकास पांडेय की उच्च शिक्षा इंटरमीडिएट पढ़ाई के साथ-साथ उनके खेल सामग्री के खर्च का भार भाजपा महानगर उठाएगी. उन्होंने बताया कि भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला प्रशासन से तीन बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले विकास पांडेय को सरकारी सुविधा व सहायता की मांग करेगी. उन्होंने बताया कि आर्थिक परेशानी के कारण विकास पांडेय के समक्ष कई चुनौती उभरकर सामने आ गयी है. जमशेदपुर महानगर ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों के पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी हरसंभव सहयोग करेगी. ज्ञात हो कि विकास पांडेय के पिता का निधन 11 वर्ष की आयु में हो गया, विपरीत परिस्थितियों के बावजूद विकास ने अपने लगन से स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा बनकर झारखंड का नाम रौशन किया था. परंतु पारिवारिक समस्याओं के कारण दैनिक जीवन व्यतीत करने को उन्हें गैरेज में काम करना पड़ रहा है. इस दौरान उपस्थित भाजपाईयों ने विकास का हौसला बढ़ा उसे हिम्मत दिया. इस दौरान देवेंद्र सिंह, कदमा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह, महामंत्री अनिल मोदी, मनीष पांडेय, दिनेश शर्मा,अभिमन्यु सिंह समेत अन्य भाजपाजन उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading