राजनीतिjamshedpur-bjp-internal-protest-जमशेदपुर भाजपा में तेज हुआ विरोध, अपने ही चिराग से जल रही...
spot_img

jamshedpur-bjp-internal-protest-जमशेदपुर भाजपा में तेज हुआ विरोध, अपने ही चिराग से जल रही जमशेदपुर भाजपा, भाजयुमो में कई दागदारों को मिली जगह, जमशेदपुर भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव के खिलाफ खुलेआम रघुवर के करीबी ”बड़े नेताओं” की सोशल मीडिया पर टिप्पणी से मचा भूचाल, देखिये-post-भाजपा नेताओं के पोस्ट जो खुद भाजपा को ही शर्मसार कर रहे, देखिये क्यो है भूचाल

राशिफल

जमशेदपुर भाजपा के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव.

(नोट : नीचे देखे भाजपा के नेताओं के पोस्ट)जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा की ओर से गठित युवा मोर्चा समेत तमाम मोर्चा को लेकर आपसी घमासान तेज हो चुका है. हालात यह है कि जमशेदपुर स्तर के ही बड़े से बड़े नेता लगातार जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ लगातार पोस्ट कर रहे है. यह हालात और गर्म तब हुआ जब भाजयुमो की जमशेदपुर कमेटी का गठन किया गया. इसमें उपाध्यक्ष के तौर पर अभय चौबे को घोषित किया गया, जिन पर विधायक मेनका सरदार, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार के खिलाफ आंदोलन तक करने और पुतला जलाने का आरोप है. इसके अलावा सूरज कुमार को महामंत्री बनाया गया है, जिन पर संगठन विरोधी काम करने का आरोप लग चुका है. इसके अलावा सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर के रहने वाले प्रकाश दुबे को मंत्री बना दिया गया है, जो संगठनात्मक तौर पर भी गलत है. इसके अलावा भाजयुमो में नीरज राष्ट्रवादी को जगह देने का भी विरोध हो रहा है क्योंकि उन्होंने तो पीएम मोदी का भी पुतला जलाया था. इससे पहले जमशेदपुर के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद की कमेटी से सोनारी मंडल अध्यक्ष कर्मकार ने इस्तीफा दे दिया जबकि जिला कार्यसमिति सदस्य के पद से गोपाल महतो ने भी इस्तीफा दे दिया है. इन सारे विरोध के बीच हालात और विरोधी हो गये जब भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास के करीबी और विधायक प्रतिनिधि रह चुके पवन अग्रवाल, कोर ग्रुप के कमलेश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा और वर्तमान महामंत्री अनिल मोदी ने भी अपने-अपने फेसबुक पोस्ट कर दिये. पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा ने तो वकालत कर दी कि चुनाव के जरिये पदाधिकारियों को बनाया जाना चाहिए जबकि अनिल मोदी ने अपना पोस्ट कर दिया कि संगठन में एक अघोषित आंतरिक शिष्टाचार होता है, जिसका पालन करने से संगठन मजबूत होता है. हालांकि, अनिल मोदी ने इसको बाद में हटा दिया. यहीं नहीं, फेसबुक पर तो मानो भाजपा का आंतरिक युद्ध छिड़ चुका है और विरोध तेज हो चुका है. (नीचे देखे फेसबुक पर भाजपा के नेताओं का पोस्ट)

जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का पोस्ट.
जमशेदपुर भाजपा के वर्तमान महामंत्री अनिल मोदी का पोस्ट.
भाजपा नेता और पूर्व सीएम रघुवर दास के विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, कमलेश सिंह का पोस्ट.
[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading